Mahindra Scorpio N खरीदने में न करें जल्दबाजी! कंपनी नए मॉडल में देने जा रही इतना कुछ
अगर आप एक नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. दरअसल, जल्द ही Mahindra Scorpio-N को नए अवतार के साथ पेश किया जाएगा. कंपनी इस पॉपुलर SUV को और ज्यादा मॉडर्न, स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस बनाने की तैयारी कर रही है. आइए जानते हैं कि पहले की तुलना में महिंद्रा स्कॉर्पियो N कितनी बदल जाएगी?
महिंद्रा अपनी इस मशहूर SUV का अपडेटेड मॉडल जल्द लॉन्च कर सकती है. यह मॉडल पहले से ज्यादा आकर्षक लुक और बेहतर फीचर्स के साथ आएगा. Mahindra Scorpio-N हमेशा से अपनी मजबूत बॉडी और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और अब इसमें कई नए बदलाव जोड़कर इसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है.
पहले से कितनी बदल जाएगी Mahindra Scorpio N?
- Mahindra की इस कार के लुक की बात करें तो नई स्कॉर्पियो-N का डिजाइन पहले से ज्यादा फ्रेश और मस्कुलर होगा. इसमें नई ग्रिल, नया बंपर और बदली हुई हेडलाइट्स-टेललाइट्स मिलेंगी. इसके साथ ही नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बढ़ जाएगा.
- अब अगर इंटीरियर की बात करें, तो गाड़ी के अंदर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसका डैशबोर्ड पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया है. खास बात यह है कि AC वेंट्स का डिजाइन बदलकर अब होरिजॉन्टल कर दिया गया है, जिससे केबिन ज्यादा प्रीमियम और खुला-खुला लगेगा.
कैसी होगी गाड़ी की टेक्नोलॉजी और पावर?
- टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह SUV एक कदम आगे होगी. इसमें अब पहले से बड़ी 10.25-इंच की टचस्क्रीन मिलेगी, जो फ्लोटिंग स्टाइल में होगी. इससे गाड़ी का इंटीरियर ज्यादा मॉडर्न लगेगा और इस्तेमाल करना भी आसान होगा.
- ड्राइवर के सामने मिलने वाला मीटर भी अब पूरी तरह डिजिटल होगा. इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी और लेआउट बदल सकेंगे. इससे ड्राइविंग का अनुभव और हाई-टेक हो जाएगा.
- इसके अलावा सबसे जरूरी चीज, Mahindra Scorpio N में पहले की तरह तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे. पहला 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 200 bhp की जबरदस्त पावर देगा. दूसरा 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 130 bhp की पावर देगा. वहीं सबसे टॉप पर 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 172 bhp की पावर जनरेट करेगा.
-
Upcoming Cars: सस्ते में खरीदनी है Defender जैसी कार? जल्द मार्केट में लॉन्च होने जा रही ये गाड़ियां