दिल्ली के हौज खास इलाके के प्रसिद्ध 'ए एन झा डियर पार्क' से हिरणों को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सिफारिश करने वाली रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी ऐसा आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने वन्य जीवों के ट्रांसफर से जुड़े दिशानिर्देशों को कानूनी दर्जा देने का आदेश भी सरकार को दिया है.
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिए हैं :-
क्या है मामला?
डियर पार्क में हिरणों की संख्या काफी बढ़ जाने के चलते उन्हें मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भेजने की योजना बनाई गई. इसका विरोध करते हुए एक पर्यावरण संस्था ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. संस्था ने हिरणों को भेजने की बजाय पार्क का क्षेत्र बढ़ाने की मांग की. हाई कोर्ट ने इसे नहीं माना. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी हिरणों के ट्रांसफर को सही माना है. कोर्ट ने कहा है कि इससे न सिर्फ कम क्षेत्र में रह रहे हिरणों को बेहतर आवास मिलेगा, बल्कि टाइगर रिजर्व में शिकार की उपलब्धता भी बढ़ेगी.