संजय दत्त की फिल्म खलनायक रिटर्न को लेकर काफी बज बना हुआ है. जब से खलनायक के सीक्वल का अनाउंसमेंट हआ है, फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई. हाल ही में संजय दत्त ने 24 अप्रैल को अपना फर्स्ट लुक शेयर कर फिल्म को लेकर बज और तेज कर दिया. हालांकि, इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने कन्फर्म कर दिया है कि वह इस बार सीक्वल को डायरेक्ट नहीं करेंगे.
खलनायक रिटर्न नहीं डायरेक्ट कर रहे सुभाष घई?
सुभाष घई ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में साफ किया कि वो फिल्म से जुड़े रहेंगे, लेकिन निर्देशन नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि संजय दत्त इस सीक्वल को लेकर कई सालों से उत्साहित थे. यहां तक कि जेल में रहने के दौरान भी उन्होंने उन्हें चिट्ठी लिखकर कहा था, 'अंकल, मैं ये फिल्म बनाना चाहता हूं.' इसके बाद सुभाष घई ने उन्हें फिल्म का कॉन्सेप्ट और कहानी भेजी.
घई ने आगे कहा, 'अगर आप मुझसे पूछें, तो इस फिल्म को मेरे तरीके से कोई नहीं बना सकता. लेकिन मैं अपनी ही फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहता, और अब मेरी उम्र 80 साल हो चुकी है. मैंने संजू से कहा कि अगर तुम इतने इच्छुक हो, तो खुद इसे प्रोड्यूस करो. मैं क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ सकता हूं.' उन्होंने भरोसा जताया कि संजय दत्त जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए सही डायरेक्टर ढूंढ लेंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा भी करेंगे.
ः इंटरनेशनल स्टेज पर छाए दिलजीत दोसांझ, जिमी फैलन को सिखाया भांगड़ा, वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
बता दें, सुभाष घई इस बार भले ही डायरेक्शन नहीं संभाल रहे हों, लेकिन वो फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे. संजय दत्त के साथ अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा, 'संजू मेरे बेटे जैसा है, इसलिए मैं उसके लिए ये जरूर करूंगा.' उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में भी कैमियो कर चुके हैं और इंडस्ट्री में बने अपने रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं.
अपने करियर को याद करते हुए घई ने कहा कि उन्होंने हमेशा नए टैलेंट को मौका दिया, जो आगे चलकर बड़े स्टार बने. हालांकि, ऋषि कपूर और दिलीप कुमार जैसे पहले से स्थापित सितारों के साथ उन्होंने कर्ज़ (1980) और विदाता (1982) में काम किया था.
खलनायक के बारे में
फिल्म खलनायक की बात करें तो ये साल 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल इस फिल्म ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नॉमिनेशन हासिल किए और कमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ अपनी मजबूत कहानी और म्यूजिक के दम पर अलग पहचान बनाई.