लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं. कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण फाइटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने आदेश दिए हैं कि लड़कियों को डांस सिखाने वाली महिला टीचर ही होंगी. इसके अलावा जिस बुटीक में महिला ग्राहक आएंगी, वहां भी नाप लेने के लिए महिला टेलर अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. इसके अलावा 9 बिंदुओं पर महिला आयोग ने डीएम को आदेश जारी किए हैं.
आजकल महिलाओं से संबंधित अपराध सबसे ज्यादा जिम, डांस क्लास आदि जगहों पर देखने को मिल रहे हैं. इस संबंध में कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग में एक याचिका दाखिल की. याचिका का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने डीएम कानपुर को आदेश जारी किए हैं. अपने आदेश में आयोग ने कहा कि आयोग द्वारा जो 9 बिंदु जारी किए गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.
उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने 9 बिंदुओं का पालन करने का आदेश दिया है…गौरतलब है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोग काफी सख्त है और जिम में कई तरह की घटनाओं को देखते हुए अब बुटीक, डांस क्लास, कोचिंग सेंटर आदि भी इसकी जद में आ गए हैं.