तुलसी के पौधे ने नींबू का छिलका डालने से क्या होता है ? यहां जानें 5 फायदे
TV9 Bharatvarsh April 29, 2026 11:42 AM

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में सिर्फ एक आम पौधा नहीं, बल्कि आस्था, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इसे घर के आंगन या बालकनी में लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है. लेकिन गर्मियां आते ही पौधा मुरझाने लगता है और पत्तियां भी सूख जाती हैं. कई बार तो खाद और घरेलू उपाय भी काम नहीं आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण नींबू का छिलका आपके तुलसी के पौधे के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हां, अक्सर हम नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि यही छिलके पौधों की सेहत सुधारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

तुलसी के पौधे में नींबू के छिलके डालने का चलन अब धीरे-धीरे लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है. क्योंकि यह एक आसान, सस्ता और नेचुरल उपाय है. अगर आपका तुलसी का पौधा सूखने लगा है या फिर उसमें कोई और समस्या आ रही है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे नींबू का छिलका तुलसी के प्लांट में डालने के कुछ फायदे.

ये भी पढ़ें: गर्मी हो या बारिशअचार कई साल नहीं होगा खराब, जान लें ये आसान तरीके

1. मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है

नींबू के छिलके को तुलसी में डालने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने में मदद करता है. दरअसल, इन छिलकों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो धीरे-धीरे मिट्टी में मिलकर उसकी क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं. इससे तुलसी के पौधे को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं और उसकी ग्रोथ हेल्दी तरीके से होती है.

2. कीड़ों से बचाव करता है

तुलसी के पौधे में कीड़े भी बहुत जल्दी लगने लगते हैं. लेकिन अगर आप उसमें पहले से ही नींबू के छिलके डाल देंगे तो इससे काफी हद तक बचाव हो जाता है. दरअसल, नींबू की खुशबू और उसमें मौजूद तत्व कई हानिकारक कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं. इससे तुलसी का पौधा कीटों के हमले से सुरक्षित रहता है और पत्तियां खराब नहीं होतीं.

3. मिट्टी का pH बैलेंस करने में मदद

मौसम बदलते ही मिट्टी का pH बैलेंस भी बिगड़ने लगता है. ऐसे में नींबू का छिलका इस PH लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है. इससे पौधे को पोषक तत्व सही तरीके से अब्जॉर्ब करने में आसानी होती है.

4. प्राकृतिक खाद का काम करता है

पौधों को जितनी नेचुरल खाद मिले उतनी अच्छा होता है. ऐसे में नींबू के छिलके प्लांट के लिए नेचुरल खाद का काम करते हैं. छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में डालने से यह धीरे-धीरे सड़कर ऑर्गेनिक खाद बन जाते हैं. इससे तुलसी के पौधे को बिना केमिकल के पोषण मिलता है.

5. पौधे की पत्तियों को हरा-भरा बनाता है

नींबू के छिलकों से मिलने वाले पोषक तत्व पौधे की पत्तियों को ज्यादा हरा, ताजा और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. इससे तुलसी का पौधा देखने में भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है.

ये भी पढ़ें: बाजार का मिलावटी देसी घी छोड़िए! ये है इसे घर पर बनाने का गांव वाला पारंपरिक तरीका

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.