UP: नशेड़ी बाप को था शक की बेटे का ही हैं सगी मां से अफेयर, फिर बेटे को दी ऐसी खौफनाक मौत की दहल जाएगा आपका...
Varsha Saini April 29, 2026 03:05 PM

इंटरनेट डेस्क। यूपी के प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको पेरशान और हैरान कर देगा। यहां पर करेली की चाट वाली गली में रहने वाले एक व्यक्ति पप्पू जायसवाल ने अपने बेवजह की शक के चलते अपने हंसते खेलते परिवार को भस्म कर दिया। शक के चलते उसने मां-बेटे के रिश्ते की ही हत्या कर दी। रात के समय पप्पू जायसवाल नशे में धुत्त था। उसका 18 साल का बेटा प्रियांशु दिन भर सब्जी बेचकर घर आया था। उस रात घर में पास्ता बना था। इस पास्ते में पप्पू ने जहर घोल दिया जिसे बेटा खाकर सो गया।

इसके बाद की हैवानियत
मीडिया रिपोटर्स की माने इसके बाद सुबह करीब 4 बजे पप्पू छत पर गया और प्रियांशु के सिर पर भारी वार किया। अधमरे बेटे को वह घसीटते हुए कमरे में लाया और फिर एक तेज धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। प्रियांशु की मौत हो गई। लेकिन पप्पू की सनक शांत नहीं हुई। इसके बाद उसने अपने छोटे बच्चों को उसी खूनी कमरे में बंद किया, बाहर से ताला लगाया और फरार हो गया और बच्चों को धमकी दी कि शोर मचाया तो उन्हें भी काट डालेगा। घटना के कई घंटों बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

क्यों दिया वारदात को अंजाम
इस वारदात के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पप्पू को शक था कि उसकी पत्नी और सगे बेटे प्रियांशु के बीच अवैध संबंध हैं। वह अक्सर अपने छोटे बच्चों से पूछता था कि मम्मी खिड़की बंद करके भैया के साथ क्या करती है? इसी गंदी सोच ने उसे हैवान बना दिया और उसने अपने बेटे का मर्डर कर दिया। 

pc- nari.punjabkesari.in

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.