IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर आया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, टूट सकता हैं 14 साल बाद
Shiv April 29, 2026 03:15 PM

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में पंजाब के के 222 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जांबाज बल्लेबाजी के दम पर बौना साबित कर दिया। इस सीजन की अब तक की सबसे सफल टीम पंजाब को उनके घर में ही 6 विकेट से हराकर राजस्थान ने 2 अंक हासिल किए।

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 16 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। इस पारी में वैभव ने पांच छक्के लगाए। वैभव के नाम इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हो गए हैं।

खतरे में आया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड
वैभव के नाम आईपीएल 2026 में 37 छक्के 9 मैच खेलकर ही दर्ज हो गए हैं। आपको बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। 2012 से यह रिकॉर्ड टूटा नहीं है। इस बार वैभव जिस तरह खेल रहे हैं, अभी कम से कम 5 लीग मैच उनके पास बाकी हैं। अगर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंची तो वैभव के पास पांच से अधिक पारियां होंगी। सीजन के अंत तक अगर 22 छक्के वह लगाते हैं तो क्रिस गेल का यह महारिकॉर्ड इस सीजन टूट सकता है।

pc-news18
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.