फिल्मों में रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स आम बात है लेकिन इन सीन्स की शूटिंग करना कई स्टार्स के लिए काफी अनकंफर्टेबल एक्सपीरिंयस रहा है. वहीं दिग्गज एक्टर अनु कपूर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरानएक फिल्म के सेट पर इंटीमेट सीन के दौरान स्टार के बेकाबू होने की घटना का हैरान कर देने वाला खुलासा किया.
इंटीमेट सीन के दौरान हीरो हो गया था बेकाबू
दरअसल सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अनु कपूर ने बताया एक फिल्म के सेट पर इंटीमेट सीन की शूटिंग के समय अभिनेता अपना आपा खो बैठा था. उन्होंने कहा,“ऐसे ही एक सीन के दौरान, हीरो बहक गया. 'कट' कहने के बाद भी वह नहीं रुका. अभिनेत्री को उससे बचने के लिए संघर्ष करना पड़ा. वह इतनी सहमी हुई थी कि दो दिनों तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली.” हालांकि उन्होंने इस घटना में शामिल अभिनेताओं का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर अभिनेत्री इंटरव्यू देखेंगी, तो वह उनकी स्टेटमेंट से सहमत होंगी.
सिचुएशन का फायदा उठाते हैं कुछ एक्टर
अनु कपूर ने आगे बताया कि कई उदाहरण हैं जहां अभिनेता इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान सिचुएशन का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा, “मैंने अभिनेताओं को इंटीमेट सीन के दौरान एक्साइटेड होते और निर्देशक के कट कहने पर भी वे नहीं रूके. कई लोग ऐसी स्थितियों का फायदा उठाते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया.”
प्रियंका चोपड़ा किस सीन करने में थी अनकंफर्टेबल
एक और एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अनु कपूर ने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 7 खून माफ में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के बारे में बात की. उन्होंने खुलासा किया कि स्क्रिप्ट में एक किसिंग सीन था, लेकिन प्रियंका इसे करने में कंफर्टेबल नहीं थीं. उन्होंने बताया, “विशाल ने कहा कि यह सीन एक खास वजह से लिखा गया था और इसे हटाया नहीं जा सकता था. बाद में, उनकी टीम ने मुझे बताया कि वह कंफर्टेबल नहीं थीं. मैंने कोई बवाल नहीं किया, लेकिन किसी तरह यह बात फैल गई.”
‘