'ज्यादा जूम मत करना' कैमरे के सामने पोज दे रहीं करिश्मा कपूर ने पैप्स को दे डाली ये वॉर्निंग
अनुराधा राज April 29, 2026 10:12 PM

90 दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली करिश्मा कपूर पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं. अब वो ज्यादातर रिएलिटी शोज में जज को जज करती हुई नजर आती हैं. इसके अलावा अब वो ओटीटी पर भी एक्टिव नजर आती हैं. अब हाल ही में करिश्मा कपूर को इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 के सेट पर स्पॉट किया गया.

एक बार फिर से वो इस शो में जज के तौर पर नजर आने वाली हैं. साथ ही टेरेंट लुईस, गीता कपूर और जावेद जाफी भी इस शो को जज करते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में शो के सेट पर सभी सेलेब्स पैप्स को पोज देते हुए नजर आए. पहले तो करिश्मा कपूर ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिया.

Karisma Kapoor asking Paparazzi not to Zoom too much
by u/Red99it in BollyBlindsNGossip

पैप्स को करिश्मा ने दी चेतावनी

लेकिन, जब वो वहां से चलने लगीं, तब उन्होंने पैप्स को वॉर्निंग देते हुए कहा,'ज्यादा जूम मत करना.' करिश्मा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

:-'खतरों के खिलाड़ी 15' में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट

एक यूजर ने लिखा,'मैंने एक वीडियो देखा जिसमें सिड और कियारा किसी इवेंट में साथ पोज दे रहे थे. पैप्स ने वीडियो से सिड को हटाकर कियारा की बॉडी के ऊपरी पार्ट पर जूम कर दिया. ये बहुत ही ज्यादा घिनौना और अपमानजनक है.' दूसरे यूजर ने लिखा,'सभी एक्ट्रेसेस को एक साथ आना चाहिए और एक स्टाफ रखना चाहिए जो मुड़ते समय उनकी पीठ को ढकें. जब सभी ऐसा करेंगे, तो पैपराजी ऐसा करना बंद कर देंगे.'


आपको बता दें हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें करिश्मा कपूर का मस्तमौला अंदाज देखने को मिला. करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें 2024 में मर्डर मुबारक में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले वो मेंडलहुड जैसे सीरीज में भी काम कर चुकी थीं.

एक्ट्रेस के अपकमिंग एक्टिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो ब्राउन नाम की सीरीज में नजर आने वाली हैं. कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ये सीरीज अप्रैल 2026 में रिलीज की जाएगी. हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आई है. मालूम हो करिश्मा कपूर ने 1991 में महज 16 साल की उम्र में प्रेम कैदी के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था.

:-Dhurandhar 2 BO Day 41: 'भूत बंगला' के आगे 'धुरंधर 2' ने छठे मंगलवार भी मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़, क्या बन पाएगी 12सौ करोड़ी?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.