आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होने जा रहा है, जिसके लिए भारत शनिवार शाम को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा करेगा।
महिला चयन समिति की तरफ से टीम को अंतिम रूप देने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की घोषणा करेंगे।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप टीम के अलावा, पांच-सदस्यीय चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा करेगी। भारत-इंग्लैंड के बीच यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप से पहले 28 मई से 2 जून के बीच खेली जाएगी।
इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स में 10-13 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा, इंग्लैंड 'ए' के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों के लिए भारत 'ए' टीमों का भी चयन होगा। हालांकि, इन मुकाबलों के लिए तारीखें और स्थान अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी शामिल हैं। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत की तैयारियों में हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज शामिल थीं, जिसे भारत 1-4 से हार गया था।
इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। यह मैच लॉर्ड्स में 10-13 जुलाई के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा, इंग्लैंड 'ए' के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों के लिए भारत 'ए' टीमों का भी चयन होगा। हालांकि, इन मुकाबलों के लिए तारीखें और स्थान अभी घोषित नहीं किए गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Scoreटूर्नामेंट के 10वें संस्करण में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी। 7 अलग-अलग वेन्यू पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे। इस वर्ल्ड कप के लिए मेजबान इंग्लैंड 28 अप्रैल को अपनी 15-सदस्यीय टीम का ऐलान कर चुका है।
Article Source: IANS