
Bengaluru, 29 अप्रैल . Bengaluru के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के दौरान Wednesday की शाम को शिवाजीनगर क्षेत्र स्थित सरकारी बोवरिंग अस्पताल की कंपाउंड दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
Chief Minister सिद्दारमैया के कार्यालय ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि Chief Minister ने शिवाजीनगर स्थित बोवरिंग अस्पताल का दौरा किया, जहां इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. उन्होंने मृतकों के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.
शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है.
उन्होंने कहा, “मुझे अभी जानकारी मिली है कि सात लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन कोई भी गंभीर हालत में नहीं है. मैं खुद बहुत हैरान हूं. हम सभी स्तब्ध हैं. मैं अभी मौके पर जा रहा हूं. वहां पहुंचकर आगे जानकारी दूंगा. यह पुरानी दीवार थी, लेकिन देखने में कमजोर नहीं लग रही थी. जो भी इसके लिए दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी.”
अधिकारियों के अनुसार, लगभग 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है और उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. Chief Minister सिद्दारमैया भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लगभग सात लोगों के मलबे में दबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, Police और अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी पूरी तरह से आधिकारिक बयान आना बाकी है. Bengaluru Police कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं.
बताया जा रहा है कि जो कंपाउंड वॉल गिरी, वह सीमेंट और ईंटों से बनी थी और अस्पताल के एक्सीडेंट वार्ड गेट के पास स्थित थी. भारी बारिश के दौरान यह दीवार गिर गई. घटना के बाद Police, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम जारी है.
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक और व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकतर पीड़ित सड़क किनारे ठेले लगाने वाले थे. बच्चे अपने बड़ों के साथ गर्मी की छुट्टियों के कारण वहां मौजूद थे. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उपChief Minister डीके शिवकुमार, जिनके पास Bengaluru विकास विभाग का प्रभार भी है, ने कनकपुरा शहर में कहा, “मैं इस घटना के बारे में पूरी जानकारी लूंगा. मैं यहां लोगों और अधिकारियों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनने और एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था. मैं अपना यह कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं और चार मई के बाद वापस आऊंगा. मैं अभी घटनास्थल पर जा रहा हूं.”
लगभग एक घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण शहर की कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया. कई जगह खड़े वाहनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से नुकसान हुआ. बारिश का पानी बनशंकरी मेट्रो स्टेशन में भी घुस गया और टिकट काउंटर क्षेत्र में पानी भर गया.
बीबीएमपी कमांड और कंट्रोल सेंटर के अनुसार, लगभग 50 पेड़ गिर गए हैं. लोगों को सड़क जाम और बाधाओं की जानकारी के लिए यह सूचना मीडिया में साझा की जा रही है, ताकि लोग सतर्क रह सकें.
–
एवाई/डीकेपी