प्रधानमंत्री मोदी ने किया देश के सबसे बड़े 'गंगा एक्सप्रेसवे' का लोकार्पण
Webdunia Hindi April 30, 2026 12:43 AM

Inauguration of Country's Largest Ganga Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे 'गंगा एक्सप्रेसवे' का आज लोकार्पण किया। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'देवी सुरेश्वरी, भगवती गंगे, त्रिभुवन तारिणी तरल तरंगे॥ मां गंगा के समानांतर, उस विराट को छूने के लिए, उत्तरप्रदेश के आर्थिक विस्तार को एक नई उड़ान देने के लिए,जिस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास आपने दिसंबर 2021 में किया था,आज आपके करकमलों से उसका भव्य लोकार्पण कार्यक्रम होने जा रहा है।

इस अवसर पर "गंगा एक्सप्रेस वे" जो उत्तरप्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनने जा रही है,आपके विजन को जमीनी धरातल पर उतारकर आज उद्घाटन के इस भव्य कार्यक्रम के अवसर पर मैं, आपका भक्त प्रह्लाद,नरसिंह भगवान के अवतरण की इस पावन धरा पर हृदय से स्वागत करता हूं,अभिनन्दन करता हूं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिसंबर 2021 में आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने इस एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखी थी।

वैश्विक महामारी कोरोना के कालखंड के दौरान,इसके जमीन अधिग्रहण कार्यवाही करने के साथ ही,इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढाने व एक समयसीमा के अंदर इसे पूरा करने का विजन प्रधानमंत्री जी ने जो उत्तरप्रदेश को दिया,और पूरे देश के अंदर आज जब हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं,उस नए भारत के नए उत्तरप्रदेश में यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जो हमारे आवागमन को तो सरल बना ही रहा है,बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।

यह तब हो पाया है,जब प्रधानमंत्री जी के विजन को उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए, स्पष्ट नीति और साफ नियत से उसे प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश परिवारवाद और जातिवाद के जकड़न में, दंगों में, अराजकता में, कर्फ्यू में, माफिया की समानांतर चलने वाले उस अराजकता भरे माहौल में विकास की, रोजगार की, नए निवेश की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।

आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि, पिछले 9 वर्ष के अंदर डबल इंजन के सरकार का परिणाम, आज उत्तरप्रदेश के अंदर एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, हाइवे,डिस्ट्रिक्ट वे,ग्रामीण सड़को के 4 लाख किलोमीटर का एक बेहतरीन नेटवर्क हम सबको देखने को मिल रहा है।

इंटर स्टेट कनेक्टिविटी 4 लेन के साथ,हर जिला मुख्यालय 4 लेन के साथ,हर ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों को 4 लेन,2 लेन की सड़कों के साथ जोड़कर, 7 सिटी में मेट्रो व देश की पहली रैपिड रेल प्रधानमंत्री जी ने पिछले दिनों दिल्ली-मेरठ के बीच मे पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन करके,उन दूरियों को समेटने के साथ ही,उत्तरप्रदेश की इस अनलिमिटेड पोटेंशियल को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य किया है,आज वह जमीनी धरातल पर डबल इंजन की ताकत के रूप में एक्सप्रेस वे,रैपिड रेल ,इनलैंड वाटर वे,मेट्रो,रेलवे डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर के रूप में देखने को मिल रहा है।

ALSO READ: वाराणसी में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी का ‘विकसित भारत’ विजन, CM योगी का विपक्ष पर हमला

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर केवल यह एक्सप्रेस-वे हमारी दूरी को ही कम नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन सभी पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर जो आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने यूपी के लिए स्वीकृत किया था, वह भी है... साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अंदर इन एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्नदाताओं किसानों की उन्नति के ये एक्सप्रेसवे बने हैं, युवाओं के रोजगार के एक्सप्रेसवे बने हैं, आस्था और संस्कृति के एक्सप्रेसवे हैं और प्रदेश की समृद्धि के एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम केवल गंगा एक्सप्रेसवे पर देखेंगे, 594 किलोमीटर का यह लंबा एक्सप्रेसवे जिस पर ही हम लोगों ने 18,000 एकड़ लैंड अन्नदाता किसानों से लिया है और इस पर बनने वाले जो इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब हैं... इनमें भी लगभग 7,000 एकड़ लैंड अलग-अलग स्थानों पर लेकर के नए निवेश और उसके माध्यम से नौजवानों के लिए नए रोजगार की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

ALSO READ: 122.28 करोड़ की फसल क्षतिपूर्ति: 4 मई को किसानों के खाते में आएगा पैसा, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

आज जिन 12 जनपदों में मेरठ से लेकर प्रयागराज तक विस्तृत इस एक्सप्रेसवे पर 12 जनपदों के जिन 1 लाख से अधिक किसानों ने लैंड उपलब्ध करवाने में अपना योगदान दिया है, मैं उन सभी अन्नदाता किसानों के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.