'पहला वर्ल्ड कप जीतना है तो हेनरिक क्लासेन को फोन करो...', पीटरसन ने CSA क्रिकेट बोर्ड को दी सलाह
शिवम May 01, 2026 03:42 AM

सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को 244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. अभिषेक शर्मा (45) और ट्रैविस हेड (76) ने तेज तर्रार शुरुआत दिलाई, हेनरिक क्लासेन ने शानदार अंत किया. क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 7 चौके जड़े. कोई भी शॉट ऐसा नहीं था जो खराब था. उनकी इस विस्फोटक पारी में समझदारी भी नजर आई, जिसके लिए वह जाने भी जाते हैं. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका को एक सलाह देते हुए पोस्ट किया.

हेनरिक क्लासेन कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. 2 जून, 2025 को उन्होंने संन्यास लिया था. क्लासेन ने लगातार ट्रेवेल और बिजी शेड्यूल के चलते परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे. क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर हो रहे विवाद को भी एक कारण बताया जाता है कि उन्होंने संन्यास लिया.

केविन पीटरसन ने CSA को दी सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने हेनरिक क्लासेन को लेकर दो पोस्ट किए. उन्होंने लिखा, "जिन्होंने लिखा था कि क्लासेन ऑफ है? वह अविश्वसनीय है." इसके बाद अन्य पोस्ट में उन्होंने क्रिकेट साउथ को सलाह देते हुए कहा कि अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो क्लासेन को फोन करो.

यह भी पढ़ें- सिर्फ रियान पराग नहीं, LIVE मैच में ये क्रिकेटर्स भी कर चुके हैं स्मोकिंग

पीटरसन ने लिखा, "दक्षिण अफ्रीका ने कभी भी क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं जीता. आज सुबह ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन को फोन करना चाहिए. उनसे कहना चाहिए कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं और दक्षिण अफ्रीका को उनके पहले वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश में अहम हिस्सा बन सकते हैं."

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.