आम, ताजे नारियल और कुछ मसालों के साथ बनने वाली घोटाचे सासव करी एक पारंपरिक और पॉपुलर गोवा की कोंकणी डिश है. ये स्वाद में मीठी, खट्टी होने के साथ ही नटी फ्लेवर की डिलाइटफुल हल्के मसालों वाली करी है. ये गर्मी के लिए एक बेहतरीन कंफर्ट डिश है, जिसे पके हुए आमों से बनाया जाता है. दरअसल कोंकणी भाषा में घोटा का मतलब होता है जंगली, गुठलीदार पके हुए आम. ये काफी मीठे और रसीले आम होते हैं. तो वहीं सासव का मतलब होता राई यानी सरसों के बीज. इसमें खासतौर पर नारियल के अलावा राई का यूज होता है, इसलिए इसका नाम घोटाचे सासव है.
घोटाचे सासव या फिर मैंगो सासव एक ऐसी डिश है जो बिना लहसुन प्याज के बनाई जाती है और इसे बनाने में भी आपको बहुत ज्यादा टाइम नहीं लगता है. तकरीबन 30 मिनट में ये बनकर तैयार हो जाती है. गरमा गरम चावलों के साथ घोटाचे सासाव करी का स्वाद कमाल का लगता है. तो चलिए देख लेते हैं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी की शेयर की गई ये करी की रेसिपी.
क्या चाहिए इन्ग्रेडिएन्ट्सघोट्टा (जंगली आम/आप चाहे तो नॉर्मल छोटे पके हुए आम का यूज कर सकते हैं), ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, धनिया, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक (स्वादानुसार), करी पत्ते, सरसों के बीज, तेल, पानी जरूरत के मुताबिक.
रेसिपी करें नोट
Image:reddysameera/insta
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Sameera Reddy (@reddysameera)
कहां हैं समीरा रेड्डी?
समीरा रेड्डी ने साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है. वह अब फिल्मी दुनिया से दूर फैमिली के साथ गोवा में रहती हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बॉडी पॉजिटिविटी से लेकर की पॉजिटिव चीजें शेयर करती रहती हैं.
ये भी पढ़ें: महिला ने टमाटर स्टोर करने का बताया ऐसा गजब तरीका, कई महीने नहीं होंगे खराब!