पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगराहट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर पुनर्मतदान के बीच दक्षिण 24 परगना जिले में जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेता पर धमकाने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। ALSO READ: अब इंदौर के सट्टा बाजार ने की बंगाल, असम चुनाव की भविष्यवाणी, जान लीजिए किसकी बन रही है सरकार?
दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि वोट डालने के बाद हम पर TMC के लोगों ने हमला किया। हमारे साथ मारपीट की गई है। उन्होंने टीएमसी नेताओं पर भी धमकाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जब हम इस घटना का शांति से विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया। कई लोगों को पैर में, सिर में और हाथ में चोट आई है। ALSO READ: Exit Poll: पश्चिम बंगाल में क्या युवा वोटर्स बनेंगे किंगमेकर, रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी दलों की धड़कनें?
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने बुधवार को कहा था कि मतदान के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम में छेड़छाड़ के 77 मामले सामने आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिन बूथों पर इस तरह के उल्लंघन की पुष्टि होती है, वहां दोबारा मतदान का आदेश दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद 4 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta