RSSB Teacher Recruitment 2026: राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट की बंपर भर्ती, 3500+ पदों के लिए 5 मई से आवेदन
TV9 Bharatvarsh May 03, 2026 04:43 PM

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के अंतर्गत टीचिंग एसोसिएट्स की बंपर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक, आरएसएसबी ने 32 विषयों के लिए कुल 3,540 रिक्तियों की घोषणा की है, जिसके तहत योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आरएसएसबी के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होकर 3 जून तक चलेगी और लिखित परीक्षाएं सितंबर और अक्टूबर में आयोजित की जाएंगी. उन्होंने ये भी बताया कि एल1 शिक्षक भर्ती के तहत 2,000 अतिरिक्त पद शामिल किए जाएंगे, जिसके संबंध में अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

पात्रता मानदंड क्या हैं?
  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट परीक्षा या एसएलईटी/एसईटी परीक्षा पास होना भी जरूरी है.
  • उम्र सीमा: आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि सामान्य वर्ग की महिलाओं और आरक्षित वर्गों के पुरुषों के लिए पांच साल और आरक्षित वर्गों की महिलाओं के लिए 10 साल उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी. इसके अलावा विधवा महिलाओं के लिए भी उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी डिटेल विषय पदों की संख्या विषय पदों की संख्या
शिक्षण सहयोगी (कंप्यूटर विज्ञान) 58 शिक्षण सहयोगी (ड्राइंग और पेंटिंग) 36
शिक्षण सहयोगी (अर्थशास्त्र) 121 शिक्षण सहयोगी (अंग्रेजी) 314
शिक्षण सहयोगी (भूगोल) 365 शिक्षण सहयोगी (हिंदी) 393
शिक्षण सहयोगी (इतिहास) 355 शिक्षण सहयोगी (गृह विज्ञान) 104
शिक्षण सहयोगी (राजनीति विज्ञान) 339 शिक्षण सहयोगी (लोक प्रशासन) 74
शिक्षण सहयोगी (संस्कृत) 150 शिक्षण सहयोगी (समाजशास्त्र) 185
शिक्षण सहयोगी (उर्दू) 32 शिक्षण सहयोगी (वनस्पति विज्ञान) 85
शिक्षण सहयोगी (रसायन विज्ञान) 103 शिक्षण सहयोगी (गणित) 90
शिक्षण सहयोगी (भौतिकी) 85 शिक्षण सहयोगी (प्राणीशास्त्र) 95
शिक्षण सहयोगी (एबीएसटी) 3 शिक्षण सहयोगी (व्यवसाय प्रशासन) 30
शिक्षण सहयोगी (ईएफएम) 30 शिक्षण सहयोगी (कानून) 33
शिक्षण सहयोगी (बागवानी) 44 शिक्षण सहयोगी (कृषि अभियांत्रिकी) 43
शिक्षण सहयोगी (कृषि अर्थशास्त्र) 43 शिक्षण सहयोगी (कृषि विस्तार एवं संचार) 44
शिक्षण सहयोगी (कृषि विज्ञान) 43 शिक्षण सहयोगी (पशु विज्ञान) 43
शिक्षण सहयोगी (कीटविज्ञान) 43 शिक्षण सहयोगी (अनुवांशिकी और पादप प्रजनन) 43
शिक्षण सहयोगी (पादप रोगविज्ञान) 43 शिक्षण सहयोगी (मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विज्ञान) 44
आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों और राजस्थान के बाहर के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि राज्य के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा. विकलांग उम्मीदवारों के लिए भी यही शुल्क लागू होता है. शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है.

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

कैंडिडेट्स का चयन अगस्त और अक्टूबर के बीच आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 28,850 रुपये की फिक्स्ड सैलरी मिलेगी. चूंकि ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, इसलिए शुरुआत में कैंडिडेट्स को 5 साल के लिए भर्ती किया जा सकता है और बाद में उसे 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: IIT भिलाई में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, कैसे करें आवेदन? जानें सेलेक्शन प्रोसेस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.