एकदंत संकष्टी चतुर्थी का राशिफल, बन रहे शुभ संयोग, इन राशि को मिलेगा करियर तथा व्यापार में फायदा
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा May 05, 2026 10:12 AM

Rashifal: 05 मई 2026 दिन मंगलवार है.पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुद्ध कृष्णपक्ष तिथि चतुर्थी सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक रहेगा (06 मई 2026 ) ,उपरांत पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी.आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा रहेगा आइए जानते है,ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें पूरा राशिफल.

मेष राशि

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन चंद्रमा आठवें भाव में संचरण करेंगे मेष राशि के जातकों के लिए संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. जहां एक ओर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, वहीं आर्थिक और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको लाभ दिला सकते हैं.

  • पारिवारिक जीवन - आज आपका व्यवहार परिवार के माहौल को प्रभावित कर सकता है. लापरवाही या अनदेखी से माता-पिता नाराज हो सकते हैं. किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले उनकी सलाह लेना बेहतर रहेगा. घर में शांति बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी है.
  • व्यापार तथा नौकरी- आज कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने विचार व्यक्त करने से पहले अच्छी तरह विचार करना चाहिए. व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन जोखिम लेने से बचें.
  • करियर तथा शिक्षा - छात्रों और युवाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं, तो पहले अच्छी योजना बनाएं. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.
  • स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है. ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, जिससे आप दोस्तों के साथ समय बिताने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, अधिक उत्साह में लापरवाही न करें और दिनचर्या संतुलित रखें.
  •  आर्थिक स्थिति- आज कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है. सहायता करते समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि इससे आपके खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है.
  •  प्रेम जीवन- आज रिश्तों में समझदारी और धैर्य बनाए रखना जरूरी है. अपने प्रिय की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें. इससे संबंधों में मिठास बनी रहेगी और आप सच्चे प्रेम का अनुभव कर पाएंगे.
  • लकी अंक: 5, 7
  • लकी रंग: हरा, पीला
  • उपाय- रात के समय “ॐ पदमपुत्राय विदमहे अमृतेशाय धीमहि तन्नों केतुः प्रचोदयात” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे.
  • आज क्या करें - आज का दिन संयम और धैर्य के साथ बिताएं. जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें, परिवार की सलाह लें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें.

 वृषभ राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में है वृषभ राशि के जातकों को मानसिक संतुलन बनाए रखने और समझदारी से फैसले लेने का संकेत दे रहा है. व्यक्तिगत परेशानियां मन को विचलित कर सकती हैं, लेकिन सही दृष्टिकोण अपनाकर आप दिन को बेहतर बना सकते हैं. परिवार और दोस्तों का सहयोग आपको मजबूती देगा.

  • पारिवारिक जीवन- आज माता-पिता का सहयोग आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा. उनकी मदद से आप आर्थिक समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं. जीवनसाथी का मूड थोड़ा खराब रह सकता है, इसलिए अनावश्यक बहस से बचें और शांत रहकर स्थिति संभालें.
  • व्यापार तथा नौकरी-व्यापार में आज बड़े उद्योगपतियों या अनुभवी लोगों के साथ साझेदारी करना लाभदायक हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और विवादों से दूर रहना चाहिए. समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे.
  • करियर तथा शिक्षा- छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में ध्यान बनाए रखने के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी है. कुछ नया और रोचक पढ़ना आपके मन को शांत करेगा और एकाग्रता बढ़ाएगा.
  •  स्वास्थ्य- मानसिक तनाव आज आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. इसलिए खुद को शांत रखने के लिए ध्यान, योग या अच्छी किताबों का सहारा लें. शारीरिक रूप से दिन ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
  • आर्थिक स्थिति- आज आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. माता-पिता की सहायता से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है.
  •  प्रेम जीवन- प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए व्यवहार पर ध्यान दें. गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार करने से बचें. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और रिश्ते में समझदारी दिखाएं.
  •  लकी अंक: 6, 9
  •  लकी रंग: नीला, सफेद
  • उपाय- प्रेमी या प्रेमिका से मिलने जाने से पहले मिश्री खाकर और पानी पीकर निकलें. इससे प्रेम संबंधों में मधुरता और मजबूती बढ़ेगी.
  • आज क्या करें - आज शांत और संतुलित रहकर अपने कार्यों को पूरा करें. मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक चीजें पढ़ें,

 मिथुन राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा आपके राशि की छठे भाव में संचरण करेंगे मिथुन राशि के जातको आपको धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है. पेचीदा परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन घबराने की बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सकारात्मक सोच और सामाजिक जुड़ाव आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं.

  • पारिवारिक जीवन- घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा. आपका उत्साही और गर्मजोशी भरा व्यवहार परिवार के लोगों को प्रसन्न करेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपको महसूस होगा कि उनका साथ आपके लिए सबसे बड़ी ताकत है.
  • व्यापार तथा नौकरी - आज निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. खासकर जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन समझदारी से निर्णय लेना जरूरी होगा.
  • करियर तथा शिक्षा - यदि आप सेमिनार, वर्कशॉप या किसी व्याख्यान में भाग लेते हैं, तो आपको नई जानकारी और अनुभव प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए यह दिन सीखने और खुद को बेहतर बनाने का है.
  •  स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से खुद को संतुलित रखना जरूरी है. किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने से आपका मूड बेहतर होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे.
  •  आर्थिक स्थिति- आज आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें. हालांकि, दिन के अंत में कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, जिससे मन संतुष्ट रहेगा.
  •  प्रेम जीवन- आज रोमांस आपके जीवन में खास जगह बनाएगा. अपने प्रिय से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.
  • लकी अंक: 3, 8
  • लकी रंग: लाल, गुलाबी
  • उपाय - लाल चूड़ियां और लाल वस्त्र कन्याओं को दान करें. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
  • आज क्या करें- आज कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उनसे सीखें. सामाजिक गतिविधियों में भाग लें, निवेश में सावधानी रखें.

 कर्क राशि 

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा पंचम भाव में संचरण करेंगे, कर्क राशि के जातकों को सावधानी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. स्वास्थ्य, रिश्ते और करियर—तीनों क्षेत्रों में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा. छोटी लापरवाहियां बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं, इसलिए दिनभर सतर्क रहें.

  •  पारिवारिक जीवन - आज पारिवारिक जीवन में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ बातचीत के दौरान पुराने मुद्दे उभर सकते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है. बेहतर होगा कि आप शांत रहकर परिस्थिति को संभालें. घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश करें.
  •  व्यापार तथा नौकरी- कार्यस्थल पर आज आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी तरह के अफेयर या व्यक्तिगत जुड़ाव से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. अपने काम पर पूरा ध्यान दें और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखें.
  • करियर तथा शिक्षा - छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. दोस्तों और मौज-मस्ती में समय बर्बाद करने से बचें. पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि यही समय भविष्य की नींव मजबूत करने का है.
  •  स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें. छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है. संतुलित आहार लें और नियमित दिनचर्या अपनाएं.
  • आर्थिक स्थिति-आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए सकारात्मक रह सकता है. यदि आप लंबे समय से लोन लेने की कोशिश कर रहे थे, तो आज सफलता मिल सकती है. फिर भी खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें.
  • प्रेम जीवन- आज आप अपने मन की बातें अपने साथी से साझा करना चाहेंगे, लेकिन उनकी परेशानियां सुनकर आप खुद और अधिक चिंतित हो सकते हैं. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें.
  • लकी अंक: 2, 6
  • लकी रंग: क्रीम, सफेद
  • उपाय - पारिवारिक सुख-शांति के लिए घर में क्रीम रंग के परदे लगाएं. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी.
  • आज क्या करें- आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, काम पर फोकस बनाए रखें और रिश्तों में धैर्य से काम लें. अनावश्यक विवादों से बचें और पढ़ाई या करियर को प्राथमिकता दें.

सिंह राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा चौथे भाव में संचरण करें.आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन सिंह राशि के लिए ऊर्जा को दोबारा हासिल करने और खुद के लिए समय निकालने का संकेत दे रहा है. अगर आप सही दिशा में प्रयास करेंगे, तो दिन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. सतर्कता और संतुलन बनाए रखना आज बेहद जरूरी रहेगा.

  • पारिवारिक जीवन - घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और मेहमानों के आने से घर में रौनक बनी रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा. हालांकि जीवनसाथी की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखना जरूरी होगा.
  •  व्यापार तथा नौकरी - कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की जरूरत है. कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है. ऑफिस में हर गतिविधि पर नजर रखें और अपनी रणनीति को गोपनीय रखें. व्यापार में बिना अनुभवी व्यक्ति की सलाह के निवेश या बड़ा निर्णय न लें.
  • करियर तथा शिक्षा - आज का दिन फोकस बनाए रखने का है. छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और समय का सही उपयोग करना चाहिए. करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है.
  • प्रेम जीवन- प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा चर्चा करने से बचें. निजी बातों को सीमित रखें, तभी रिश्ते मजबूत बनेंगे.
  • स्वास्थ्य- खेलकूद और आउटडोर गतिविधियां आपके लिए लाभकारी रहेंगी. इससे आपकी खोई हुई ऊर्जा वापस आएगी. जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें.
  • लकी अंक: 7,9
  • लकी कलर: नीला
  • उपाय - अपने प्रेमी या प्रेमिका को सुगंधित परफ्यूम या इत्र गिफ्ट करें, इससे लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी.
  • आज क्या करें - आउटडोर गतिविधियों में हिस्सा लें, अपने लिए समय जरूर निकालें, कामकाज में सतर्क रहें, परिवार के साथ समय बिताएं

कन्या राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा तीसरे भाव में संचरण करें. कन्या राशि के लिए ऊर्जा और अवसरों से भरा रह सकता है, लेकिन साथ ही कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है. जहां स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, वहीं आर्थिक और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा. समझदारी से लिया गया हर निर्णय आपके दिन को बेहतर बना सकता है.

  •  पारिवारिक जीवन - परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते आप खुद के लिए समय निकालना भूल जाते हैं, लेकिन आज आपको अपने लिए समय मिल सकता है. हालांकि जीवनसाथी के व्यवहार से मन थोड़ा परेशान रह सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालें.
  • व्यापार तथा नौकरी-  व्यापारियों और दलालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. बाजार में मांग बढ़ने से फायदा मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अवसरों का सही उपयोग करना चाहिए.
  •  करियर तथा शिक्षा-छात्रों और युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. समान रुचियों वाले लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे नई सीख और अनुभव प्राप्त होंगे. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें
  •  स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. इस ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और उन गतिविधियों से दूर रहें, जो आपकी शक्ति को कम कर सकती हैं.
  • आर्थिक स्थिति- आज निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है. यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है, तो उस पर नजर बनाए रखें और नए निवेश से बचें.
  • प्रेम जीवन- प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनाए रखना जरूरी है. अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें और रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान दें
  • लकी अंक: 1, 9
  • लकी रंग: सफेद, चांदी
  • उपाय - प्रेमी या प्रेमिका को चांदी का शुद्ध कड़ा धारण करने के लिए प्रेरित करें. इससे प्रेम संबंधों में मजबूती और मधुरता बढ़ेगी.
  • आज क्या करें- आज अपने स्वास्थ्य का लाभ उठाते हुए सकारात्मक कार्यों में जुटें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, परिवार के साथ संतुलन बनाए रखें और खुद के लिए भी समय निकालना न भूलें.

तुला राशि 

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन तुला राशि के लिए उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा.आज चंद्रमा दूसरे भाव में संचरण करें. आपका स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा और आप अपने कामों को तेजी से पूरा कर पाएंगे. हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी और समझदारी जरूरी है.

  • पारिवारिक जीवन- आज परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप अपनों के साथ यादगार पल बिताएंगे. जीवनसाथी के साथ भी लंबे समय बाद शांति और प्रेम से भरा दिन बिताने का मौका मिलेगा.
  • व्यापार तथा नौकरी- कार्यस्थल पर आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है. अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाने से करियर में नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में भी सफलता के योग बन रहे हैं, बस अपने काम को पूरी लगन से करते रहें.
  • करियर तथा शिक्षा - छात्रों और युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है. अपनी प्रतिभा को निखारने और नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा. मेहनत और एकाग्रता से आप अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
  • स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप चुस्ती-फुर्ती से भरे रहेंगे. इस ऊर्जा का सही उपयोग करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
  • आर्थिक स्थिति- आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. किसी को उधार देने की नौबत आ सकती है, कोई पड़ोसी या परिचित आपसे धन उधार मांग सकता है, इसलिए पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांच लें. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है.
  •  प्रेम जीवन-प्रेम जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी. छोटे-मोटे मतभेद के बावजूद आप अपने साथी को खुश रखने में सफल रहेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा.
  •  लकी अंक: 3, 6
  • लकी रंग: हरा, नीला
  •  उपाय - आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और रोज स्नान करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
  •  आज क्या करें - आज अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें, परिवार के साथ समय बिताएं और अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और खाली समय में कुछ रचनात्मक कार्य करें.

 वृश्चिक राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा पूज भाव में संचरण करें.वृश्चिक राशि के लिए आपके लिए ऊर्जा को दोबारा संजोने और खुद पर ध्यान देने का है. जहां एक ओर कामकाज में सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं निजी जीवन में संतुलन बनाकर आप बेहतर परिणाम पा सकते हैं. आइए जानते हैं दिन के अलग-अलग पहलुओं का हाल—

  • पारिवारिक जीवन - घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे रौनक बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
  • व्यापार तथा नौकरी- कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है. कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है. इसलिए अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखें और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें. धैर्य और समझदारी से आप स्थिति को संभाल लेंगे.
  • करियर तथा शिक्षा- छात्रों और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है. बिना अनुभवी व्यक्ति की सलाह के कोई बड़ा निर्णय न लें, खासकर आर्थिक मामलों में.
  • स्वास्थ्य- अगर जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो आपको राहत मिलेगी. हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, जिसका असर आपके मानसिक संतुलन पर भी पड़ सकता है.
  • आर्थिक स्थिति- किसी को पैसा उधार दिए हैं, तो आज वापसी संभव है, पर आज उधार देने से बचें. शॉर्ट टर्म इंवेस्टमेंट से फायदा हो सकता है. 
  • लकी अंक:1,5
  • लकी कलर: पर्पल, पीला
  • उपाय - अपने प्रेमी या प्रेमिका को सुगंधित परफ्यूम या इत्र उपहार में दें, इससे प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव लाइफ में मिठास आएगी.
  • आज क्या करें - खुद के लिए समय निकालें और मानसिक शांति पर ध्यान दें, कामकाज में सतर्कता बरतें, परिवार के साथ समय बिताएं, स्वास्थ्य के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें

धनु राशिफल

आज चंद्रमा द्वादश भाव में संचरण करें.आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन धनु राशि के लिए रिश्तों को मजबूत करने और समझदारी से फैसले लेने का संकेत दे रहा है. पारिवारिक और भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. सही संवाद और धैर्य से आप दिन को बेहतर बना सकते हैं.

  •  पारिवारिक जीवन- आज जीवनसाथी के साथ समय बिताकर अपने रिश्ते को मजबूत करने का अच्छा अवसर है. एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाएं साझा करें, इससे आपसी समझ बढ़ेगी और घर का माहौल खुशहाल रहेगा. हालांकि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें, क्योंकि आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को आहत कर सकती है. बच्चों की बातों को समझदारी से लें और हर निर्णय से पहले तथ्यों की जांच करें.
  • व्यापार तथा नौकरी- आज व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. खासकर विदेश से जुड़ी संपत्ति या निवेश से लाभ होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को अनुभवी और स्थापित लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा.
  • करियर तथा शिक्षा - छात्रों और युवाओं के लिए आज का दिन सीखने का है. ऐसे लोगों के संपर्क में आएं जो आपको नई दिशा दिखा सकें. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और समय का सही उपयोग करें.
  • स्वास्थ्य - आज खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अधिक खाने-पीने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाएं
  • आर्थिक स्थिति - आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रह सकता है. विदेश में पड़ी जमीन या संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
  • प्रेम जीवन - प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है. रिश्ते को समय दें और सोच-समझकर आगे बढ़ें.
  • लकी अंक: 2, 8
  • लकी रंग: पीला, क्रीम
  • उपाय - घर में तिल के तेल में काले और सफेद तिल डालकर दीपक जलाएं. इससे पारिवारिक सुख और शांति में वृद्धि होगी.
  • आज क्या करें - आज अपने रिश्तों को समय दें, संवाद में संयम रखें और अनुभवी लोगों से सीखने का प्रयास करें. खान-पान पर नियंत्रण रखें और हर निर्णय सोच-समझकर लें.

 मकर राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा एकादश भाव में संचरण करें. मकर राशि के लिए मेहनत और सहयोग के दम पर सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है. परिवार का साथ और आपकी लगन मिलकर आपको अच्छे परिणाम देंगे. हालांकि, तरक्की की रफ्तार बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी रहेगा.

  • पारिवारिक जीवन- आज परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. खासतौर पर भाई आपकी उम्मीद से ज्यादा मददगार साबित हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और आपको सच्चे प्रेम का एहसास होगा.
  • व्यापार तथा नौकरी - व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रह सकता है. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए. हालांकि, किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है.
  • करियर तथा शिक्षा - छात्रों और युवाओं के लिए आज का दिन प्रेरणादायक हो सकता है. किसी आध्यात्मिक गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने की संभावना है, जिससे करियर में आगे बढ़ने की दिशा मिलेगी.
  • स्वास्थ्यृ आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के दबाव के बीच आराम करना न भूलें. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच और संतुलित दिनचर्या अपनाएं.
  •  आर्थिक स्थिति- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन फायदेमंद हो सकता है. यदि आप जमीन बेचने की सोच रहे थे, तो आज अच्छा खरीदार मिल सकता है, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा.
  •  प्रेम जीवन - प्रेम जीवन में आज रोमांस और अपनापन बढ़ेगा. अपने साथी के साथ समय बिताकर रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं. आज आपको सच्चे प्रेम की गहराई का अनुभव होगा.
  •  लकी अंक: 1, 4
  • लकी रंग: नारंगी, सुनहरा
  •  उपाय- नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के लिए घर की छत या पड़छत्ती में बेकार लोहे का सामान, चौखट या जाली जमा न होने दें.
  • आज क्या करें - आज अपनी मेहनत जारी रखें, परिवार के साथ समय बिताएं और सतर्क रहकर निर्णय लें. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं.

 कुंभ राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिन आज चंद्रमा दशम भाव में संचरण करें. कुंभ राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. जहां एक ओर परिवार से खुशी और सहयोग मिलेगा, वहीं काम का दबाव आपको व्यस्त रख सकता है. संतुलन बनाए रखना ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी.

  • पारिवारिक जीवन - आज आपके बच्चे की उपलब्धि या प्रदर्शन आपको गर्व और खुशी का एहसास कराएगा. परिवार के बुजुर्गों से स्नेह और मार्गदर्शन मिलेगा. हालांकि, पड़ोसियों के हस्तक्षेप से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आपके और जीवनसाथी के बीच का रिश्ता मजबूत रहेगा.
  • व्यापार तथा नौकरी- आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी. दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रह सकता है, जिससे आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. फिर भी, पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं, खासकर यदि आपने किसी सलाह पर निवेश किया था.
  • करियर तथा शिक्षा- छात्रों और युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा. ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा. समय प्रबंधन पर ध्यान दें.
  • स्वास्थ्य - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है. काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.
  • आर्थिक स्थिति- आज आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. पुराने निवेश से लाभ मिलने की पूरी संभावना है. यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा.
  • प्रेम जीवन - आज आपका प्रिय थोड़ा खिन्न या नाराज महसूस कर सकता है, जिससे आपके मन पर दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लें.
  • लकी अंक: 2, 5
  • लकी रंग: नीला, क्रीम
  • उपाय - भीगे हुए बादाम का सेवन करें और दूसरों में भी बांटें. इससे नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे.
  • आज क्या करें - आज अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें. प्रियजनों के साथ संवाद बनाए रखें और मानसिक शांति के लिए खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालें.

मीन राशिफल

आज मंगलवार 5 मई 2026 का दिनआज चंद्रमा नवम भाव में संचरण करें. मीन राशि वालों के लिए मिश्रित अनुभव लेकर आ सकता है. जहां एक ओर सामाजिक गतिविधियां और परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी, वहीं आर्थिक और वैवाहिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. संतुलन और धैर्य से ही आप दिन को बेहतर बना पाएंगे.

  • पारिवारिक जीवन - आज आप परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों की अहमियत का एहसास होगा. हालांकि पैसों की कमी के कारण घर में थोड़ी तनातनी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ भी खर्चों को लेकर विवाद संभव है, इसलिए समझदारी से बातचीत करें और माहौल शांत बनाए रखें.
  • व्यापार तथा नौकरी - कामकाजी लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यावसायिक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी सौदे या निर्णय में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि छोटी गलती नुकसान का कारण बन सकती है.
  • करियर तथा शिक्षा - छात्रों और युवाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा. पढ़ाई में ध्यान बनाए रखें और समय का सही उपयोग करें. दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें.
  • स्वास्थ्य - मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है. जीवनसाथी या परिवार के साथ विवाद आपके मन को प्रभावित कर सकता है. खुद को शांत रखने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं और मनोरंजन या घूमने-फिरने में समय बिताएं.
  • आर्थिक स्थिति - आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहना जरूरी है. पैसों की कमी से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार की सलाह लेकर ही कोई बड़ा निर्णय लें.
  • प्रेम जीवन - प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी सावधानी जरूरी है. जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.
  • लकी अंक: 4, 7
  • लकी रंग: पीला, नारंगी
  • उपाय - आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल या जरूरतमंद रोगियों की मदद करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
  • आज क्या करें - आज अपने रिश्तों को प्राथमिकता दें, खर्चों पर नियंत्रण रखें और हर निर्णय सोच-समझकर लें. तनाव से बचने के लिए खुद को खुश रखने वाली गतिविधियों में शामिल हों.

West Bengal: कोलकाता की 3 रहस्यमयी जगहें, काले जादू, तंत्र साधना के लिए है फेसम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.