इंटरनेट डेस्क। सोमवार को आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने चोट के बाद वापसी करते हुए लखनऊ को धो डाला। उन्होंने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी की और 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके 7 छक्के शामिल रहे।
रोहित का ये आईपीएल में चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। उनकी आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी इसी साल वानखेड़े स्टेडियम में ही कोलकाता के खिलाफ 23 गेंदों पर आई थी। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की।
इसी के साथ रोहित और रिकल्टन के नाम पर एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई के लिए ये आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। मुंबई के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स के नाम पर मौजूद है। दोनों ने 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 167 रनों की साझेदारी की थी।
PC- espncricinfo.com