बिहार के सासाराम से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा युवक ने अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर हुई अनबन के बाद तनाव में अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लिया. युवक की इस अजीबोगरीब हरकत की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. प्राइवेट पार्ट काटने के बाद पहले युवक को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के कुसडिहरा गांव में के 25 वर्षीय शादीशुदा युवक विकास कुमार की किसी बात पर अपनी पत्नी से अनबन हो गई. गुस्से में युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. इसके बाद युवक इतने पर ही नहीं रुका. उसने उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन को भी काटना चाहा लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने उसे देखा और तत्काल युवक को पकड़ लिया. लोगों ने तत्काल इस बात की सूचना युवक के परिजनों को दी.
युवक ने काट लिया प्राइवेट पार्टइधर युवक की खराब हालत को देखते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए सासाराम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया. युवक के गुप्तांग के साथ ही उसके गर्दन में गहरे जख्म हैं. हालांकि, इस बेहद ही अजीबोगरीब मामले में किसी भी प्रकार की कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं हुई है, लेकिन युवक के इस अजीबोगरीब हरकत की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.
डॉक्टरों ने क्या कहा?वहीं, सासाराम के सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को पूरी तरीके से काटकर हटा दिया है. इसके पीछे कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं. बेहतर इलाज से आने वाले दिनों में युवक स्वस्थ हो सकता है लेकिन युवक में नपुंसकता आ जाएगी. फिलहाल अजीबोगरीब प्रकरण की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.