Meta AI Feature: WhatsApp Business इस्तेमाल करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Meta ने भारत में नया Business AI फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस फीचर की मदद से बिजनेस अब ग्राहकों के सवालों का जवाब दिन-रात कभी भी दे सकेंगे वह भी बिना अलग से बड़ी टीम या अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के. कंपनी का कहना है कि यह AI आधारित सिस्टम छोटे कारोबारियों को ग्राहक सेवा बेहतर बनाने, नए ग्राहकों तक पहुंचने और बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा.
नए Business AI फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर समय एक्टिव रह सकता है. यानी अगर कोई ग्राहक देर रात भी मैसेज करता है तो उसे तुरंत जवाब मिल सकेगा. यह AI सिस्टम ग्राहकों के सामान्य सवालों का जवाब देने, अपॉइंटमेंट बुक करने, लीड्स इकट्ठा करने और प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी देने में सक्षम होगा. इससे छोटे कारोबारियों को हर समय फोन या चैट संभालने की जरूरत कम पड़ सकती है.
WhatsApp का यह AI फीचर किसी बिजनेस की अपनी जानकारी के आधार पर काम करेगा. यानी दुकानदार या कंपनी अपने प्रोडक्ट्स, सेवाओं, कीमत, ऑफर्स, डिलीवरी और अन्य जरूरी जानकारी इसमें जोड़ सकते हैं. इसके बाद AI ग्राहकों के सवालों का उसी हिसाब से जवाब देगा. इससे बार-बार एक जैसे सवालों का जवाब देने में लगने वाला समय बच सकता है.
कंपनी ने बताया है कि यह AI भारत की अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने में सक्षम होगा. यानी ग्राहक अपनी पसंदीदा भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और जवाब भी उसी भाषा में मिलने की संभावना होगी. आने वाले समय में इसमें UPI पेमेंट सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा जिससे ग्राहक सीधे चैट के अंदर ही भुगतान कर सकेंगे.
हालांकि यह फीचर काफी स्मार्ट होगा लेकिन बिजनेस मालिकों का कंट्रोल पूरी तरह बना रहेगा. अगर किसी बातचीत में इंसानी मदद की जरूरत महसूस होती है तो कारोबारी खुद चैट संभाल सकेंगे. यानी AI सिर्फ सहायता करेगा, पूरी तरह इंसानों की जगह नहीं लेगा.
भारत में बड़ी संख्या में छोटे बिजनेस WhatsApp के जरिए ग्राहकों से जुड़े रहते हैं. Meta के मुताबिक देश में ज्यादातर ऑनलाइन यूजर्स हर हफ्ते किसी न किसी बिजनेस से चैट करते हैं. ऐसे में सीमित स्टाफ और संसाधनों वाले छोटे कारोबारियों के लिए हर ग्राहक को तुरंत जवाब देना मुश्किल हो जाता है. कंपनी का मानना है कि AI इस समस्या को काफी हद तक हल कर सकता है.
Eligible बिजनेस यूजर्स WhatsApp Business ऐप के “Tools” सेक्शन में जाकर Your Business AI विकल्प के जरिए इसे सेटअप कर सकेंगे. कंपनी धीरे-धीरे आने वाले हफ्तों में इसे सभी योग्य बिजनेस अकाउंट्स तक पहुंचाएगी. बिजनेस चाहें तो इस फीचर को बाद में बदल सकते हैं या बंद भी कर सकते हैं.
AI की वजह से इन लोगों की नौकरियों पर है खतरा? KYC से लेकर Audit तक सारे काम करेगा एआई