मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों से भी भेंट की।
धामी ने लिखा- मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी एवं समस्त मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। ALSO READ: पश्चिम बंगाल में 'कमल' राज: शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी ने किया रोड शो
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : एक अन्य पोस्ट में धामी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि संस्कार, संगठन और समर्पण की जीवंत परंपरा है, जहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठतम भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान भाव इसी संगठनात्मक संस्कृति और भाजपा के संस्कार का सशक्त उदाहरण है। यही भाजपा की वास्तविक शक्ति है।
माखनलाल सरकार 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन में सहभागी रहे। उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। ऐसे तपस्वी कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण ने ही भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव को सुदृढ़ बनाया है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala