हुंडई मोटर इंडिया ने भारत के लिए दो नई SUVs लॉन्च करने की पुष्टि की है, जो इसी वित्त वर्ष में बाजार में आ सकती हैं . ये जानकारी कंपनी की FY2025-2026 इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में दी गई. कंपनी के CEO तरुण गर्ग ने बताया कि हुंडई का टारगेट मिड-साइज SUV और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना है. इसके लिए कंपनी बिल्कुल नए मॉडल और नामों के साथ गाड़ियां लाने की तैयारी कर रही है.
इन दोनों आने वाली एसयूवी से हुंडई को उम्मीद है कि उसकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी और वो मार्केट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा & महिंद्रा जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे पाएगी.
नई हुंडई मिडसाइज एसयूवीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की नई मिडसाइज एसयूवी बेयोन पर बेस्ड होगी. जो पहले से ही यूरोप, मध्य पूर्व और कुछ मध्य एशियाई और उत्तरी अफ्रीकी देशों में बिक रही है. ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाले इस मॉडल की लंबाई 4,180 मिमी, चौड़ाई 1,775 मिमी और ऊंचाई 1,500 मिमी है, जिसका व्हीलबेस 2,580 मिमी है. बेयोन पर बेस्ड ये एसयूवी क्रेटा के साथ ही बेची जाएगी. ऐसा लगता है कि हुंडई मारुति सुजुकी जैसी ही उत्पाद रणनीति अपना रही है, जिसने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए विक्टोरिस को लॉन्च किया था.
पहले की खबरों में बताया गया था कि बेयोन पर आधारित ये एसयूवी मारुति फ्रोंक्स को टक्कर देगी. हालांकि, अब ऐसा लगता है कि वाहन निर्माता कंपनी इस मॉडल को किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, टाटा सिएरा और होंडा एलिवेट से मुकाबला करने के लिए तैयार कर रही है.
नई हुंडई ईवी एसयूवीकोडनेम HE1i में आने वाली हुंडई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी लगभग इंस्टर ईवी पर बेस्ड होगी. ये स्केलेबल ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो 800V हाई-स्पीड चार्जिंग को सपोर्ट करता है और 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है.वैश्विक बाजारों में, इंस्टर ईवी दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है 42kWh स्टैंडर्ड रेंज और 49kWh लॉन्ग रेंज. जहां स्टैंडर्ड रेंज 300 किमी की दावा की गई WLTP रेंज प्रदान करती है, वहीं लॉन्ग रेंज एक चार्ज में 355 किमी की रेंज देती है.हुंडई की नई ईवी एसयूवी टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी को टक्कर देगी.
ये भी पढ़ें- भौकाल लुक और जबरदस्त सेफ्टी वाली टाटा SUV अब हुई सस्ती, कंपनी दे रही है तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
गांव में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं ये बाइक्स, खराब रास्तों पर भी देती हैं जबरदस्त परफॉर्मेंस