प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक ऐसे नेता हैं जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं।
पीएम मोदी ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और राज्य की सेवा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक ऐसे नेता हैं जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं। पीएम मोदी ने उनके आगामी कार्यकाल के सफल होने की कामना भी की।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और राज्य की सेवा की है।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी को राज्यपाल आर. एन. रवि ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नजर आए। पश्चिम बंगाल के अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।