दिलजीत दोसांझ म्युजिक इंडस्ट्री का जाना चेहरा है. उन्होंने ग्लोबल लेवल पर भी अपनी तगड़ी पहचान बनाई है. वहीं इन वो राजनीती में आने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में जब उनसे पंजाब की राजनीति का 'नया चेहरा' बनने की अपील की गई, तो उन्होंने 'नेवर' कहकर इसे ठुकरा दिया'
दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने से किया साफ मना
दरअसल, पंजाबी ट्रिब्यून ने हाल ही में 'क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं?' शीर्षक से एक आर्टिकल पब्लिश किया. रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड सैनिकों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों सहित कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिलजीत दोसांझ से राजनीति में आने की सार्वजनिक अपील की थी. बताया गया कि रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट एसएस बोपराय के नेतृत्व वाला ये ग्रुप चाहता है कि दिलजीत पंजाब की नई राजनीतिक आवाज बनें, क्योंकि उन्होंने कभी खुद इसकी मांग नहीं की.
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत दोसांझ ने एक्स पर एक नोट शेयर किया और राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने लिखा, 'कभी नहीं… मेरा काम लोगों का एंटरटेन करना है' मैं अपने काम में बहुत खुश हूं.'
ः जब गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान अनिल विश्वास ने तलत महमूद को लगाई थी डांट, ‘कंपन’ बन गई पहचान
Kadey v Nhi..
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) May 9, 2026
Mera Kam Entertainment Karna
Am Very Happy in My Field
Thank You So Much 🙏🏽 https://t.co/VWMAC8d98q
फैंस ने किया रिएक्ट
दिलजीत के इस जवाब पर फैंस ने भी अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा, 'थैंक यू! राजनीति के पीछे भागकर अपनी जिंदगी का मकसद मत खोइए.' वहीं दूसरे ने उनके जवाब को 'बेहतरीन' बताया.'
दिलजीत दोसांझ का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ आखिरी बार फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे. फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी. वहीं आने वाले समय में वो इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में होंगे' इसके अलावा दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'औरा टूर' को लेकर भी काफी बिजी हैं.