पश्चिम बंगाल चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अग्निमित्रा पॉल काफी चर्चा में बनी हुई हैं. पहले उनका नाम डिप्टी सीएम की रेस में था. अब उन्हें पश्चिम बंगाल के मंत्री पद के लिए चुना गया है. लेकिन अग्निमित्रा पॉल के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि वह राजनीति में एंट्री करने से पहले एक फैशन डिजाइनर रही हैं. वह श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकारों की पसंदीदा फैशन डिजाइनर रही हैं. ऐसे में अब उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी दी है. चलिए बताते हैं अग्निमित्रा पॉल के बारे में.
अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल में दर्ज की जीत
अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर आसनसोल दक्षिण सीट पर भारी मतों के साथ जीत दर्ज की. उन्होंने इसके पहले 2021 विधानसभा चुनाव में पहली बार इस सीट से चुनाव जीता था. 2026 में दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद अब अग्निमित्रा को बीजेपी की ओर से मंत्री पद दिया गया है. ये उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है.
मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं अग्निमित्रा
अग्निमित्रा पॉल मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म 25 नवंबर, 1974 को आसनसोल में हुआ था. उनके घर में बचपन से ही डॉक्टरी का माहौल था. उनके पिता डॉ अशोक रॉय इलाके के फेमस चाइल्ड स्पेशलिस्ट थे. बताया जाता है कि घरवालों की भी इच्छा यही थी कि अग्निमित्रा भी डॉक्टर या फिर इंजीनियर बनें. उन्होंने इसी वजह से दो बार जेईई का एग्जाम भी दिया. डेटिस्ट्री के लिए सीट भी मिली लेन उनका मन गाइनोकॉलोजी में था. फिर उन्होंने बॉटनी में ऑनर्स किया और फिर मैनेजमेंट के साथ ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा कर इसी में ही करियर बनाया.

श्रीदेवी-मिथुन की पसंदीदा डिजाइनर थीं अग्निमित्रा
अग्निमित्रा ने अपने करियर में फैशन डिजाइनिंग में अच्छा मुकाम हासिल किया था. वह 90 के दशक के आखिर में कोलकाता की मशहूर डिजाइनर बनीं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपना ब्रांड 'इंगा' शुरू किया. ये कई शहरों में फैल गया था. उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी काम किया. उन्होंने फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' और 'वाया दार्जिलिंग' के लिए भी कपड़े डिजाइन किए.
बताया जाता है कि वह श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती, काय काय मेनन और ईशा देओल जैसे बड़े सितारों की पर्सनल फैशन डिजाइनर भी रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इन सितारों की पसंदीदा डिजाइनर्स रहीं.

नहीं थम रही 'भूत बंगला' की आंधी, 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन
फैशन डिजाइनिंग से राजनीति में एंट्री
इसके साथ ही अगर अग्निमित्रा के राजनीति में एंट्री के बारे में बात की जाए तो फैशन के बाद उन्होंने राजनीति में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की. फैशन में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री करने का मन बनाया और साल 2019 में बीजेपी ज्वॉइन किया. 2020 में वह पश्चिम बंगाल की बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं. उन्होंने महिलाओं के लिए काम किया और उन्हें मजबूत बनाने के लिए 'उमा' नाम से सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप भी चलाई.
साल 2021 में अग्निमित्रा पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बनीं और 2026 में लगातार दूसरी बार बड़ी जीत दर्ज की. ताजा हलफनामे के अनुसार, बताया जाता है कि उन पर कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं. ये सारे मुकदमे राजनीति में आने के बाद दर्ज हुए. उन पर ज्यादातर मामले प्रदर्शनों और आंदोलनों से जुड़े हैं. हालांकि, अभी तक कोई भी अपराध साबित नहीं हो पाया.