Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: पर्पल कैप पर फिर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा, विराट कोहली फिसले
TV9 Bharatvarsh May 11, 2026 04:42 AM

Orange Cap and Purple Cap Holder List in IPL 2026: आईपीएल 2026 में 10 मई को डबल हेडर मैच खेले गए. ये मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. वहीं, दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया. इन दो शानदार मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला.

पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा

दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ उनके नाम कुल 19 विकेट हो गए और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए. लेकिन दिन के दूसरे मैच में भुवनेश्वर कुमार ने कहर बरपाया. उन्होंने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ मौजूदा सीजन में उनके नाम 11 मैचों में 21 विकेट हो गए. जिसके चलते उन्होंने अंशुल कंबोज को पछाड़ते हुए पर्पल कैप अपने नाम कर ली.

वहीं, कगिसो रबाडा अब 11 मैचों में 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं. इन दो मुकाबलों से पहले वह टॉप पर थे. वहीं, प्रिंस यादव 11 मैचों में 16 विकेट के साथ चौके नंबर पर बने हुए हैं. इनके अलावा इशान मलिंगा भी 11 मैचों में 16 विकेट के साथ टॉप-5 में बन हुए हैं.

विराट कोहली को बड़ा झटका

लेकिन ये मैच विराट कोहली के लिए काफी खराब रहा. वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. वह लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके, जिसके चलते ऑरेंज कैप की रेस में उन्हें बड़ा झटका लगा है. वह अब 11 मैचों में 379 रन के साथ 10 स्थान पर आ गए हैं. वहीं, रायन रिकलटन 9 मैचों में 382 रन के साथ उनसे आगे निकल गए हैं. इनके अलावा हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर पहले स्थान पर बने हुए हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा 11 मैचों में 475 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.