अपनी इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही 'पेड्डी' इस साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस कामयाबियों में से एक बनकर उभरी है। राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, 'पेड्डी' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। महीनों के लंबे इंतजार, चार्टबस्टर गानों और दमदार ट्रेलर के बाद, इस फिल्म ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को पूरी तरह से जीत लिया है।
ALSO READ: 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर मचा बवाल, डायरेक्टर को मांगनी पड़ी माफी, फिल्म में होगा बदलाव
रिलीज के महज दो दिनों के भीतर ही पेड्डी ने कमाई के नए मील के पत्थर स्थापित कर दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 181.8 करोड़ रुपए का छप्परफाड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक बनाता है। खास बात यह है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई में दूसरे दिन शानदार उछाल देखने को मिला है और सभी शोज़ में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

'आरआरआर' के बाद 'पेड्डी' राम चरण के करियर की दूसरी 100 करोड़ रुपए की ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ वे दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर एक से ज्यादा बार 100 करोड़ की ओपनिंग देने वाले भारत के केवल पांचवें एक्टर बन चुके हैं।
A post shared by PEDDI (@peddimovie)
इस ऐतिहासिक कामयाबी को सेलिब्रेट करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, #Peddi ने 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 181.8 करोड़+ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस चैंपियन #PEDDI सिनेमाघरों पर राज कर रही है। अपनी टिकटें अभी बुक करें।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं।