भारतीय बाजार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद निसान टेक्टन अगले महीने 9 तारीख को पेश होने वाली है. इस कार का मुकाबला रेनो डस्टर से होगा. इस कार में कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं. ये एसयूवी कार दमदार टॉल-बॉय स्टांस के साथ आएगी. टीजर को देखकर पता चलता है कि गाड़ी में एक बड़ी ग्रिल के साथ कनेक्टेड लाइटबार सेटअप मिल सकता है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में निसान के फ्लैगशिप मॉडल में देखने को मिलता है. एसयूवी में एक सिंपल सिल्वर क्लेडिंग और एक साफ-सुथरा बोनट दिया जा सकता है, जो इसके दमदार लुक को और बेहतर बनाएंगे.
नए अलॉय व्हील होंगेसाइड से देखने पर टेक्टन डस्टर जैसी दिखेगी, लेकिन इसमें कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स और नए अलॉय व्हील होंगे. दो दरवाजों वाली कार का लुक देने के लिए पीछे वाले डोर हैंडल को विंडो के पीछे पोजीशन किया गया है. ये कार पीछे से काफी सिंपल है और इसमें कनेक्टेड टेल लैंप सेटअप दिया गया है. बंपर पर मोटी क्लेडिंग देकर और बेहतर बनाया गया है, जबकि ओवरऑल शेप गोल है और नए टेलगेट से लुक को पूरा किया गया है, जिस पर निसान लोगो लगा है.
केबिनजैसा कि टीजर में देखा जा सकता है, इसके केबिन में प्रीमियम ग्लॉस ब्लैक पेनलिंग और ब्रास टोन हाइलाइट्स होंगे. इसे और खास बनाने के लिए, केबिन में बॉडी कलर ट्रिम दिए जा सकते हैं.
फीचर और सेफ्टीनिसान टेक्टन फीचर से भरपूर एसयूवी कार हो सकती है. इसमें डस्टर वाली एक 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और एक 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी जा सकती है. निसान इसमें आगे वेंटिलेटेड और पावर्ड सीटें, एक पैनोरमिक सनरूफ, और ड्यूल-जोन कंट्रोल जैसे फीचर दे सकती है. दूसरे फीचर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक एयर प्यूरीफायर और एक पावर्ड टेलगेट शामिल हो सकता है.
इंजननिसान टेक्टन में रेनो कार वाला 1-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. टेक्टन में बाद में 1.8-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है. टर्बो-पेट्रोल इंजन के अलावा, इसमें एक 1.4केडब्ल्यूएच बैटरी पैक भी मिलेगा और इसका पावर आउटपुट 160 पीएस होगा.
| इंजन | 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
| पावर | 100 पीएस | 163 पीएस |
| टॉर्क | 160 एनएम | 280 एनएम |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड एमटी |
6-स्पीड एमटी/6-स्पीड डीसीटी |
निसान टेक्टन से 9 जुलाई को पर्दा उठाएगी.इसकी कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, टाटा सिएरा, और कर्व, टोयोटा हाइराइडर, एमजी एस्टर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस और सिट्रोएन एयरक्रॉस से रहेगा.
ये भी पढ़ें- आंधी-तूफान में कार को नुकसान हुआ तो क्या मिलेगा बीमा क्लेम? जानिए क्या कहते हैं नियम
Tata Tiago EV Creative Plus: क्या इस वेरिएंट में मिल जाते हैं सभी जरूरी फीचर्स? समझिए पूरा हिसाब-किताब