रेपो रेट पर RBI के फैसले के बाद देश के लिए आई 'गुड न्यूज', दो हफ्ते के बाद सरकारी खजाने में बंपर उछाल
एबीपी बिजनेस डेस्क June 06, 2026 11:12 PM

Forex Reserve of India: देश के फॉरेक्स रिजर्व को लेकर लगभग दो हफ्ते के लंबे समय बाद एक गुड न्यूज आई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 5 जून, 2026 को जारी ताजा साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, लगातार दो हफ्तों की भारी गिरावट के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आखिरकार सुधार देखने को मिली है.

29 मई, 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जून 2026 की द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर विशेष जोर दिया. 

पिछले दो हफ्तों में कितनी आई गिरावट?

29 मई से पहले के दो हफ्तों में भारतीय खजाने से 15.61 अरब डॉलर की कमी आई है. पहले हफ्ते में लगभग 8.09 अरब डॉलर की गिरावटआई. दूसरे हफ्ते में 7.51 अरब डॉलर की गिरावट के साथ यह एक साल के सबसे निचले स्तर 681.38 अरब डॉलर पर आ गया.

दरअसल, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते अमेरिकी डॉलर की मांग बढ़ गई थी. इससे भारतीय रुपया दबाव में था. रुपये को रिकॉर्ड गिरावट से बचाने के लिए आरबीआई ने खुले बाजार में अपने रिजर्व से डॉलर बेचे. इससे विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से कमी आई. वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने से पहले 27 फरवरी, 2026 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डॉलर के ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गया था. 

कितने महीने की जरूरत होगी पूरी?

देश के पास अभी जितना विदेशी मुद्रा भंडार है उससे लगभग 11 महीने के आयात को कवर किया जा सकेगा. साथ ही यह रकम देश के कुल विदेशी कर्ज का 89.1% संभालने की क्षमता भी रखता है. 

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ी

फॉरेक्स रिजर्व के सबसे बड़े हिस्सो यानी कि फॉरेन करेंसी एसेट्स में इस दौरान 3.11 अरब डॉलर का बड़ा उछाल आया और अब यह बढ़कर 546.15 अरब डॉलर हो गया है. 

गोल्ड रिजर्व का हाल

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 2.18 अरब डॉलर घटकर 112.6 अरब डॉलर रह गई हैं. फॉरेंस करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी ने सोने के भंडार में हुई कमी को संभाल लिया है. इससे टोटल रिजर्व में 93.8 करोड़ रुपये की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है. 

DA में 2% बढ़ोतरी का हुआ ऐलान, जानें जुलाई से किन कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलरी? 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.