भारत की टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
शिवम June 07, 2026 12:42 AM

BCCI ने आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह भी नहीं मिली है. तिलक वर्मा उपकप्तान नियुक्त हुए हैं. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है, उन्हें तीनों स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

आयरलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

एशियाई गेम्स के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.

भारत बनाम आयरलैंड टी20 शेड्यूल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी. यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी. पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा. दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 शेड्यूल

आयरलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जिसकी शुरुआत 5 टी20 मैचों की सीरीज के साथ होगी. पहला टी20 मैच 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा. देखें पांचों मैच का शेड्यूल.

  • 1 जुलाई- रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे से)
  • 4 जुलाई- ओल्ड ट्रेफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (शाम 7 बजे से) 
  • 7 जुलाई- ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे से)
  • 9 जुलाई- ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे से)
  • 11 जुलाई- द एजेस बाउल (शाम 7 बजे से)
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.