MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा
Webdunia Hindi June 09, 2026 04:42 AM

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए। शिवचन्द्र राम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधिक करते हुए कहा कि वे आरजेडी छोड़ रहे हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने ने बिहार विधान परिषद चुनाव का टिकट नहीं मिलना बताया है। शिवचन्द्र ने कहा कि पार्टी के साथ 1990 से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने पार्टी के हर निर्देशों का पालन किया भी किया है।

ALSO READ: PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

 

 

आरजेडी ने एमएलसी पद के लिए सुनील सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद सोमवार को सुनील सिंह ने नामांकन दाखिल किया। 

शिवचंद्र ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की। वे फूट-फूटकर रोने लगे थे।  उन्होंने बताया कि आरजेडी ने हमें सम्मान दिया, लालू-तेजस्वी को बधाई देते हैं, लेकिन जिस तरीके से मैंने तीन-चार दिन से अपनी जिंदगी को बिताया है। इतना कहते हुए वे रोने लगे। Edited by : Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.