'डॉन 3' विवाद के बीच प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका के साथ नए घर में दिखे रणवीर सिंह, एक्ट्रेस के बेबी बंप ने खींचा ध्यान
TV9 Bharatvarsh June 09, 2026 11:42 AM

Ranveer Deepika New Video: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. रणवीर सिंह लंबे वक्त से ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच पहली बार दीपिका और रणवीर साथ दिखाई दिए हैं. कपल की एक झलक पाकर ही फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं. बीते रोज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने नए घर का जायजा लेने के लिए पहुंचे. नए आशियाने की बालकनी पर खड़े रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सबकी नजरें दीपिका के बेबी बंप पर टिक गईं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बांद्रा में अपना नया घर बनवाया है, जिसपर कपल ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. बीते दिन दोनों अपने इस नए घर को देखने के लिए पहुंचे और वहां बालकनी से व्यू एंजॉय करते हुए दिखाई दिए. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आपस में बात करते दिखाई दिए और उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

रणवीर-दीपिका का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण व्हाइट कलर का को-ऑर्ड सेट पहने हुए नजर आई जो काफी लूज था. वहीं रणवीर सिंह रेड कलर की टी शर्ट में दिखे. लूज कपड़ों के बावजूद दीपिका का बेबी बंप वीडियो में साफ नजर आया, जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. क्लिप में रणवीर सिंह और दीपिका बालकनी पर खड़े कुछ बात करते हुए दिखे. बताया जा रहा है कि रणवीर- दीपिका बांद्रा में अपने इस नए घर का इंटीरियर का काम देखने के लिए पहुंचे.

यह भी पढ़ें – रणवीर सिंह को डॉन बनाने के लिए फरहान अख्तर ने की थी 32 महीने मेहनत, 45 करोड़ भी लगाए

Update:

Ranveer Singh and Deepika Padukone spotted on the balcony of their new house in Bandra ❤️ #DeepVeer #Powercouple pic.twitter.com/2Cds9Os8C1

— Ranveerians Worldwide ❤️ ✨08.09.24 🎀 (@RanveeriansFC) June 8, 2026

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी. इस पोस्ट में नन्ही दुआ पादुकोण अपने हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए दिखाई दी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.