Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: इस हफ्ते तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जहां साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ पहले ही दस्तक दे चुकी थी. तो दूसरी ओर बॉबी देओल की ‘बंदर’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी लिस्ट में शामिल है. डेविड धवन की आखिरी फिल्म लोगों को खास इम्प्रेस नहीं कर पाई है. क्योंकि कॉमेडी है, पर फिल्म में कुछ खास नयापन नहीं दिखा है. पर फिल्म में मौनी रॉय की एंट्री के बाद चीजें कुछ बढ़िया रहीं.
फिल्म में 40 साल की मौनी रॉय भी नजर आती हैं. जी हां, वो वरुण धवन की मां बनकर एंट्री लेती है और गर्लफ्रेंड के परिवार से मुलाकात करती है. मौनी रॉय को काफी यंग मां के तौर पर दिखाया गया है, जिसे देखकर किसी को भी यकीन नहीं होता कि वो ही मां है.
फिल्म में वरुण धवन को दो-दो एक्ट्रेस के साथ दिखाया गया है. जहां एक तरफ मृणाल ठाकुर है, तो दूसरी ओर पूजा हेगड़े. पर जिसकी लव स्टोरी देखकर फैन्स को सबसे मजा आया, वो मौनी रॉय ही हैं. दरअसल वरुण धवन की मौसी और मां बनीं मौनी रॉय को जिम्मी शेरगिल दिल दे बैठते हैं.
मौनी रॉय और जिम्मी शेरगिल के सेकंड हाफ में काफी सीन्स हैं. कभी शॉपिंग के, कभी घर में चिल करते हुए, तो कभी सोने के कड़े गिफ्ट करते हुए. फिल्म में यह सभी सीन्स काफी फनी हैं, जिसे देखकर लोग थिएटर में हंसते हुए दिखे.
दरअसल फिल्म में मौनी रॉय असली नहीं, बल्कि वरुण धवन की नकली मां बनी हैं. जिसका आखिर में ही खुलासा हो जाता है. एक्टर की असली मां मृणाल ठाकुर के साथ होती है, तो वहीं नकली मां को पूजा हेगड़े के लिए लाया जाता है.