Weather Update: राजस्थान में गर्मी का कहर, तेज धूप और उमस से लोग परेशान, 7 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
Rajasthankhabre Hindi June 09, 2026 12:42 PM

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले सप्ताह आंधी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई थी और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर से लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। हालात ऐसे हैं की दिन तो दिन रात में भी लोगों को पसीने नहीं सूख रहे है। एक बार फिर से प्रदेश में तापमान बढ़ गया है और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दूसरी ओर लू का कहर भी लोगों को झेलना पड़ रहा है। हालांकि बीच बीच में मौसम का दोहरा रूप भी देखने को मिल रहा है।

आज प्रदेश में अलर्ट
आज भी प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से आज के प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी हुई है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने से तापमान में इजाफा होगा। यहां पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

नया विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर आंधी, बारिश और बादल छाने की गतिविधियां बढ़ेगी। इससे प्री-मानसून गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। इधर सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी का कारण बनी। गंगानगर में सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और चूरू में भी पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

pc- navjivanindia.com

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.