West Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 28 में से 20 सांसद छोड़ रहे साथ, पत्र लिखकर लोकसभा स्पीकर को दी जानकारी
Rajasthankhabre Hindi June 09, 2026 01:42 PM

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाला में टीएमसी को विधानसभा चुनावों में हार क्या मिली पूरी की पूरी पार्टी बिखर गई। पहले जहां विधायकों के टूटकर अलग गुट बनाने की चर्चा थी, वहीं अब एक और बड़ी खबर हैं, जो ममता बनर्जी को 100 प्रतिशत परेशान कर रही है। जी हां टीएमसी के विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने भी ममता का साथ छोड़ दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लोकसभा के 28 सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।

20 सांसद छोड़ रहे साथ
विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद इतना बुरा समय आएगा ममता बनर्जी ने सोचा नहीं होगा। जानकारी के अनुसार सांसद और टीएमसी की पूर्व नेता काकोली घोष दस्तीदार ने भी सोमवार को यही दावा किया। उन्होंने कहा कि सांसदों के साइन वाला पत्र लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेज दिया है। इसमें अलग संसदीय ब्लॉक के रूप में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग भी की गई है।

सीएम से भी हुई मुलाकात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय के घर बागी सांसदों की बैठक हुई। इसमें जून मालिया, बापी हलदर, अबू ताहिर खान और असित कुमार मल समेत कई सांसद मौजूद रहे। बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी उनके घर सांसदों से मिलने पहुंचे थे। इससे पहले इनमें से 11 सांसदों ने सोमवार दोपहर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की। इस दौरान बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी भी इनसे मिलने पहुंचे थे।

pc- BBC
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.