West Bengal: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया 4,800 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा जा चुका है, 836 लोग और जाएंगे
Rajasthankhabre Hindi June 09, 2026 02:42 PM

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध प्रवासियों को लेकर ताजा जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित होल्डिंग सेंटर्स से लगभग 4,800 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश भेजा जा चुका है और ऐसे 836 लोग इन केंद्रों से प्रत्यर्पण किए जाने बाकी हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बंगाल सीएम ने कहा कि अवैध अप्रवासन एक बड़ा मुद्दा है, और उनकी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा को सुरक्षित करने के लिए जरूरी 556 किलोमीटर में से लगभग 100 किलोमीटर की बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंप दी है।

उन्होंने कहा कि जमीन ट्रांसफर देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा की उत्तरी बंगाल में चिकन नेक कॉरिडोर को प्राथमिकता दी है। चिकन नेक, जिसे आधिकारिक तौर पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नाम से जाना जाता है, उत्तरी बंगाल में लगभग 20-22 किलोमीटर चौड़ा और लगभग 60 किलोमीटर लंबा एक संकरा भूभाग है जो भारत के बाकी हिस्सों को पूर्वाेत्तर राज्यों से जोड़ता है। सुरक्षा और रणनीतिक दोनों ही दृष्टिकोणों से इसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है।

pc- aaj tak
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.