Rajasthan: बीज निगम घूसंकाड, किरोड़ीलाल ने कहा-इंवॉल्वमेंट साबित हुआ, तो गिरफ्तारी और मंत्री पद से इस्तीफे को तैयार
Rajasthankhabre Hindi June 09, 2026 07:42 PM

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बीज निगम के अधिकारी के घूसंकाड और एसीबी की कार्रवाई का मामला गरमाता ही जा रहा है। इस बीच कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जिस व्यक्ति के इनपुट पर कार्रवाई होती थी, वह उनकी टीम का सदस्य नहीं था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की जानकारी मिलते ही एजेंसियों को सूचित किया गया और कार्रवाई हुई।

किरोड़ी ने कहा कि अगर कृषि विभाग के भ्रष्टाचार में उनका तिलभर भी इंवॉल्वमेंट साबित हुआ, तो वह गिरफ्तारी और मंत्री पद से इस्तीफा देने, दोनों के लिए तैयार है। खबरों की माने तो डोटासरा की तरफ से लगाए गए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए किरोड़ी ने कहा कि वे 500 करोड़ नहीं, हजार करोड़ या उससे भी ज्यादा के आरोप लगा सकते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो किरोड़ी ने कहा कि तिलमात्र भी मेरा नाम या संलिप्तता सामने आ जाए तो मैं खुद कानून के सामने खड़ा होने, गिरफ्तारी देने और मंत्री पद छोड़ने तक के लिए तैयार हूं। नकली बीज और खाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर किरोड़ी ने कहा कि मूंगफली की बुवाई का समय नजदीक है, इसलिए किसानों तक नकली बीज न पहुंचे, इस उद्देश्य से कार्रवाई की गई।

pc-sj
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.