भीगे बीजों का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा, रोग प्रतिरोधक क्षमता और आंतरिक मजबूती मिलती है। आइए जानते हैं कौन से बीज हैं और ये मेवों से क्यों बेहतर हैं।
हम अक्सर बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, लेकिन बीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। चिया, अलसी, कद्दू और सूरजमुखी के बीज पोषण में मेवों से कहीं आगे हैं। रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से शरीर को जबरदस्त लाभ होता है।
चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें भिगोने पर ये जेल जैसी संरचना बना लेते हैं, जो पाचन में मदद करती है। सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है.
अलसी में लिगनेन होता है, जो महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। भीगी हुई अलसी कब्ज और सूजन कम करने में सहायक होती है.
कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत हैं। ये मानसिक थकान और तनाव को कम करने में मदद करते हैं.
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और त्वचा को निखारते हैं.
ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले भीगे बीज कई मामलों में अधिक लाभकारी होते हैं। रोज सुबह इनका सेवन करने से पाचन, दिल और त्वचा की सेहत में सुधार होता है। अगली बार काजू-बादाम से पहले इन बीजों को जरूर आजमाएं।