अरविंद त्रिवेदी : रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वो रावण के किरदार में इस तरह फिट हुए थे, लोग उन्हें ही रावण की छवी समझने लगे थे. एक्टर का जन्म 8 नवंबर 1938 को हुआ था. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया. अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीतने के बाद एक्टर ने साल 2021 में 5 अक्तूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया.
दारा सिंह : दारा सिंह ने रामायम में हनुमान का किरदार निभाया था. वो न सिर्फ एक दमदार कलाकार थे. बल्कि विश्व प्रसिद्ध पहलवान और राजनेता भी रहे. लेकिन रामायण में हनुमान का किरदार निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी. साल 1928 में जन्में दारा सिंह ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा. इसके बाद साल 2012 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.
संजय जोग : रामायण में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था. उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों के साथ टीवी धारावाहिकों में भी काम किया. हालांकि, संजय रामायण में भरत की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किए जाते हैं. 1955 में जन्में संजय जोग ने 40 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि, अपने कम एक्टिंग करियर में भी संजय ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था.
ललिता पवार: ललिता पवार हिंदी सिनेमा की एक जानी मानी थी. उनका हर किरदार दर्शकों का पसंदीदा रहा. लेकिन रामायण में मंथरा के किरदार को फैंस ने और भी ज्यादा प्यार दिया. 18 अप्रैल 1916 जन्मी ललिता पवार ने करीब 7 दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज करने के बाद 24 फरवरी 1998 को दुनिया को अलविदा कह दिया.
मुकेश रावल: रामायण के विभीषण ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. उन्होंने इस शो के अलावा गुजराती और हिंदी सिनेमा में खूब काम किया. लेकिन उनके विभीषण के किरदार ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाई थी. अपने किरदार और अदाकारी से सभी को अपना फैन बनाने वाले मुकेश रावल ने 2016 में आखिरी सांस ली थी.