Shubh Vivah Muhurat 2026: अधिकमास खत्म होते ही 21 जून से शुरू होंगी शादियां, जून-जुलाई में मिलेंगे कुल 12 शुभ मुहूर्त
TV9 Bharatvarsh June 11, 2026 07:43 PM

June Vivah Muhurat 2026: अधिकमास की समापन के साथ ही एक बार फिर शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों का दौर शुरू होने जा रहा है. 17 मई 2026 से शुरू हुआ अधिकमास 15 जून 2026 को समाप्त हो रहा है. इसके बाद 21 जून से विवाह समेत सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी. ऐसे में जिन परिवारों ने अधिकमास के कारण अपने विवाह कार्यक्रमों को टाला था, उनके लिए राहत की खबर है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जून और जुलाई के महीने को मिलाकर विवाह के लिए कुल 12 शुभ दिन मिल रहे हैं, जिसमें लोग अपने प्रियजनों के विवाह संस्कार को पूरा सकते हैं.

क्यों नहीं किए जाते अधिकमास में विवाह?

हिंदू धर्म में अधिकमास को भगवान विष्णु की आराधना, जप, तप, दान और धार्मिक साधना के लिए विशेष माना जाता है. इस महीने में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और बाकी सभी मांगलिक कामों को करने की परंपरा नहीं है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिकमास आंतरिक साधना और पूजा-पाठ के लिए समर्पित होता है, इसलिए इस दौरान नए मांगलिक कामों से परहेज किया जाता है. लेकिन अधिकमास समाप्त होते ही शुभ कामों का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है और विवाह के लिए शुभ मुहूर्तों को पंचांग और वर-वधू की जन्म कुंडली के आधार पर देखा जाता है.

जून 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

अधिकमास खत्म होने के बाद जून महीने में विवाह के लिए कुल 8 शुभ दिन उपलब्ध रहेंगे. इन दिनों में विवाह संस्कार संपन्न किए जा सकते हैं.

  • 21 जून, 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 26 जून, 27 जून और 29 जून.
जुलाई 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

जुलाई महीने में विवाह के लिए कुल 4 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं. हालांकि मुहूर्तों की संख्या कम है, लेकिन ये तिथियां विवाह के लिए शुभ मानी जा रही हैं.

  • 1 जुलाई, 6 जुलाई, 7 जुलाई और 11 जुलाई.
विवाह मुहूर्त का क्या है महत्व?

हिंदू धर्म में विवाह केवल सामाजिक बंधन नहीं बल्कि एक पवित्र संस्कार माना जाता है. इसलिए विवाह में शुभ मुहूर्त का बहुत अधिक महत्व माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और स्थिरता बनी रहती है. मुहूर्त निर्धारण के दौरान तिथि, वार, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन के दिन ही लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.