अमेरिका के पश्चिमी टेक्सस स्टेट के मिडलैंड शहर में एक भयानक शूटिंग का मामला सामने आया है. एक शूटर ने शहर में अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के साथ लंबी मुठभेड़ के बाद शूटर को मार गिराया गया है. घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत का माहौल है.
यह घटना उस जगह के पास हुई जहां छह साल पहले भी एक बड़ी गोलीबारी की वारदात हुई थी. मिडलैंड पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला कई घंटों तक चला. पहले शहर के एक हिस्से में गोलियां चलीं, फिर शूटर एक वेटरनरी हॉस्पिटल के पास पहुंच गया. वहां पुलिस ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में शूटर की मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने यह नहीं बताया कि वह गोली लगने से मरा या उसने खुद को मार लिया.
चश्मदीद ने क्या देखा?BREAKING: Several people hospitalized following an active shooter incident in Midland, Texas. pic.twitter.com/YGuB4rlAOK
— Scope Report (@ScopeReport_) June 12, 2026
एक महिला एंड्रिया मेंडियास ने बताया कि उसने एक छोटे धमाके की आवाज सुनी. उसने करीब 40 गोलियों की आवाजें गिनीं. उसने देखा कि हथियारों से लैस बहुत सारे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और एक बख्तरबंद गाड़ी से बाहर निकले. पुलिस ने रोबोट भी उतारे ताकि अंदर की स्थिति का पता लगाया जा सके. मिडलैंड मेमोरियल हॉस्पिटल ने बताया कि चार लोगों की सर्जरी चल रही है, जबकि पांच अन्य घायलों की हालत स्थिर है.
यह शहर पहले भी देख चुका है ऐसा मंजरमिडलैंड शहर तेल के लिए मशहूर है. यहां करीब 1.4 लाख लोग रहते हैं. दुख की बात है कि इसी इलाके में छह साल पहले भी एक शूटर ने 7 लोगों को मार डाला था और 24 लोगों को घायल कर दिया था. वह शख्स अपनी नौकरी से निकाले जाने के बाद गुस्से में यह वारदात कर बैठा था.