Ravi Kishan On Dhurandhar: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट को लोगों की तरफ से खूब प्यार मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसे भी छापे और लोकप्रियता भी बटोरी. इस फिल्म की रिलीज के बाद रवि किशन की भी मौज हो गई, क्योंकि उनकी एक फिल्म की चर्चा शुरू हो गई थी. उस फिल्म का नाम ‘धुरंधर: द शूटर’ है, जो फिल्म साल 2014 में आई थी. रणवीर की ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद भोजपुरी ‘धुरंधर’ के सीन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे. अब इस पर रवि किशन ने रिएक्ट किया है.
रवि किशन ने 12 जून को आयोजित हुए ‘धमाल 4’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ‘धुरंधर’ पर रिएक्ट किया और मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द शूटर’ के मेकर्स करोड़पति हो गए. रवि किशन बोले, “मैंने एक फिल्म की थी ‘धुरंधर’. ऐसी हो जोन की थी, जो अभी आई है. वो भोजपुरी में थी. अचानक उसको (रणवीर की फिल्म) देखने के चक्कर में सबने मेरी वाली ‘धुरंधर’ जमकर देख ली. तो सबका बहुत शुक्रिया.”
रवि किशन ने और क्या कहा?रवि किशन ने आगे मुस्कुराते हुए कहा, “प्रोड्यूसर्स या फिर जिनके पास भी उस फिल्म के राइट्स हैं अचानक से करोड़पति हो गए.” ‘धुरंधर: द शूटर’ को दीपक तिवारी ने डायरेक्ट किया था. इसमें रवि किशन ने पुलिस ऑफिसर का रोल किया था और उनके किरदार का नाम रणवीर ही था. बृजेश त्रिपाठी, संगीता तिवारी ने भी उस फिल्म में काम किया था.
रवि किशन का वीडियो
रवि किशन की ‘धुरंधर’ की कमाईDhamaal 4 actor Ravi Kishan : Maine #Dhurandhar Ki Bhojpuri Wali uska budget kam tha.. Logo Ne Ye Wali Dhurandhar Samjh ke meri movie Dekh Li.. thank you so much
Meanwhile many later pointed out that Aditya Dhar has copied that Bhojpuri movie climax. pic.twitter.com/nTLRitAfWh
— Pan India Review (@PanIndiaReview) June 12, 2026
बहरहाल, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया. पहले पार्ट ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और दूसरे पार्ट के खाते में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा आए. यानी दो पार्ट की फिल्म के जरिए इस फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये छाप लिए.
ये भी पढ़ें-
कहां हैं महाभारत के द्रोणाचार्य जिन्होंने शक्तिमान में निभाया था तमराज किलविश का किरदार?
King की रिलीज से पहले राघव जुयाल के हाथ लगी हॉरर फिल्म, साथ दिखेगी सलमान खान की ये हीरोइन
‘धमाल 4’ की रिलीज डेटअगर बात रवि किशन की अपकमिंग फिल्म ‘धमाल 4’ की करें तो ये पिक्चर 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा जैसे स्टार्स अहम भूमिका में दिखने वाले हैं.