अगर आप ओडिशा के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने राज्य भर में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 11 जून को जारी नोटिफिकेशन में आयोग ने घोषणा की है कि ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत जिला कैडर के ग्रुप-सी नर्सिंग ऑफिसर के कुल 5,989 पदों पर भर्ती की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ओएसएसएससी के आधिकारिक पोर्टल osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून, 2026 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी डेट 13 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है. हालांकि अभी परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी.
पात्रता मानदंड क्या हैं?इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन शामिल है. लिखित परीक्षा ऑफलाइन यानी ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. इसमें जीएनएम/बीएससी नर्सिंग विषयों से 60 प्रश्न, व्यावहारिक नर्सिंग कौशल पर 25 प्रश्न, अंकगणित से 10 प्रश्न और अंग्रेजी से 5 प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तौर पर 0.25 अंक काटे भी जाएंगे.
सैलरी कितनी मिलेगी?ओडिशा में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के अंतर्गत रखा जाएगा, जिनकी सैलरी 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक होगी. इसके अलावा उन्हें सरकारी मानदंडों के अनुसार अतिरिक्त भत्ते भी दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: यूपी में 60 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती…UPESSC ने शुरू की तैयारियां