लंदन में भारतीय मूल के एक शख्स गगनदीप सिंह को शुक्रवार को 34 साल की जेल की सजा सुनाई गई. गगन को किडनैपिंग, टॉर्चर और रेप के क्राइम का दोषी पाया गया. फरवरी में कोर्ट में मुकदमा चला और उसे दो मामलों में रेप, गैर-कानूनी तरीके से कैद रखना, गंभीर चोट पहुंचाना और किडनैपिंग का दोषी ठहराया गया. ये केस आइलवर्थ क्राउन कोर्ट में चला. इन सभी मामलों की वजह से अब गगनदीप को 28 साल जेल में रहना होगा और जिन 6 साल में वो बाहर निकलेगा भी, उसमें गगन पर कड़ी निगरानी रहेगी. वहीं कम से कम 18 साल जेल में बिताने के बाद ही पैरोल (जमानत पर रिहाई) पर विचार हो सकता है.
क्या था मामला?पीड़िता एक 24 साल की युवती थी. उसे पश्चिम लंदन के हनवेल इलाके में एक घर ले जाकर लंबे समय तक बहुत ही बेरहमी से टॉर्चर दिया. जून 2024 में महिला से कहा गया कि वह थाईलैंड से यूके एक सूटकेस लेकर आए. जब उसने मना कर दिया, तो बर्मिंघम एयरपोर्ट पर नकाबपोश लोग उसे जबरन कार में बिठाकर लंदन ले गए. वहां पर गगनदीप सिंह ने उसके साथ दो बार रेप किया.
एक दिन से ज्यादा समय तक उसे मारपीट, कपड़े उतारना, कोड़े मारना, जलाना और यहां तक कि रेप भी किया गया. हालांकि, पीड़िता को बाद में उसे छोड़ दिया गया, लेकिन धमकी दी गई कि वो इस बारे में किसी को भी कुछ न बताए. पीड़िता बहुत डरी हुई थी. शुरू में पुलिस को सब कुछ बताने में हिचक रही थी. बाद में उसकी मां और पुलिस की मदद से केस आगे बढ़ा.
‘जांच में महिला ने बहादुरी दिखाई’मेट्रोपॉलिटन पुलिस की नॉर्थ वेस्ट रेप एंड सीरियस सेक्सुअल ऑफेंस यूनिट की डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल सीतारा अब्दुल ने कहा, “इस मामले में पीड़िता ने जिस टॉर्चर का सामना किया, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.” सीतारा अब्दुल ने इस जांच में टीम लीड किया. उन्होंने कहा, “उसने आगे आकर और अपने हमलावर को सजा दिलाने में हमारी मदद करके बहुत बहादुरी दिखाई है. उस पर जिस तरह का कंट्रोल रखा गया था, उससे उसे अपनी जान का डर सताने लगा था.”