Dhamaal 4 Fees: अजय देवगन की इस साल अबतक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. जी हां, वो ‘धमाल 4’ से वापस लौट रहे हैं, पर फिल्म 10 जुलाई, 2026 को आएगी. जिसका बीते दिन ट्रेलर आया है. पिक्चर में अजय देवगन, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख हैं. वहीं दो टीवी एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं. इंद्र कुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और अजय देवगन ही इस फिल्म पर पैसा भी लगा रहे हैं. इसी बीच फिल्म के स्टार कास्ट की फीस सामने आ गई है. कहा जा रहा है कि अजय देवगन को फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये फीस मिली थी. हालांकि, वो इसे पहले ही कम कर चुके हैं. लेकिन फिर भी दूसरे एक्टर्स से ज्यादा पैसे ले रहे हैं.
कुछ वक्त पहले ही भूषण कुमार ने बताया था कि अजय देवगन ने अपनी फीस कम की है, क्योंकि फिल्म का कॉस्ट बढ़ गया था. एक्टर चाहते थे कि फिल्म बिना किसी परेशानी के कंप्लीट हो जाए, इसलिए बजट बढ़ते ही यह फैसला कर लिया था. हालांकि,वो बतौर प्रोड्यूसर भी पिक्चर से जुड़े हैं, तो प्रॉफिट शेयरिंग पर भी डील कर रहे होंगे. अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई करती हैं, तो अजय देवगन के जेब में सबसे ज्यादा पैसे आएंगे. बाकी स्टार कास्ट को कितनी फीस मिली है?
‘धमाल 4’ के स्टार्स कितनी फीस ले रहे?सिर्फ अजय देवगन ही ‘धमाल 4’ में कॉमेडी और मस्ती का तड़का नहीं लगाने वाले हैं. जी हां, उनके अलावा फिल्म में रितेश देशमुख और अरशद वारसी भी हैं. न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर्स ने इस फ्रेंचाइज के अगले पार्ट के लिए 10 करोड़ रुपये फीस ली है. जो कि काफी ज्यादा है और फिल्म के लिए उन्हें पूरा-पूरा फायदा भी हो रहा है. जबकि, इस बार रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं और वो विलेन का रोल कर रहे हैं. ट्रेलर देखकर पता लगा कि DHAMAAL 4 में एक्टर को काफी स्क्रीन टाइम मिला है. जिसके लिए वो भी 10 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं.
वहीं, फिल्म में संजय मिश्रा भी हैं, जिन्हें अजय देवगन की धमाल 4 के लिए 3 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं, जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता ने पिक्चर के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. दरअसल इस फिल्म से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन ट्रेलर ने लोगों को खास इम्प्रेस नहीं किया है. अजय देवगन की इस साल की पहली फिल्म ही धमाल 4 है, जिसका अच्छा परफॉर्म करना जरूरी है. उसके बाद अगले प्रोजेक्ट्स के लिए पॉजिटिव माहौल बना रहेगा. देखना होगा फिल्म को लोगों से कितने नंबर मिलते हैं.