Dhamaal 4: धमाल 4 को ट्रेलर हुआ रिलीज, नहीं रोक पाएंगे आप भी हंसी, जाने कब आ रही थियेटर में
Rajasthankhabre Hindi June 13, 2026 05:42 PM

इंटरनेट डेस्क। धमाल फ्रेंचाइजी की आपने 3 फिल्में देखी हैं तो चौथी किस्त के लिए तैयार हो जाएं। क्यों कि धमाल 4 का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं। साथ में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, रवि किशन और विजय पाटकर भी हैं।

बता दें कि ट्रेलर के अनुसार इस बार अजय देवगन और उनकी टीम सोने यानी गोल्ड की तलाश में निकली है। धमाल 4 का ट्रेलर काफी हंसाने वाला है। इसमें ऐसे ट्विस्ट और पलों की भरमार है, जहां देख हंसी छूट जाएगी और हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगा। 

धमाल फ्रैंचाइज की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसके बाद 2011 में सीक्वल डबल धमाल आया, फिर 2019 में टोटल धमाल आई। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं, और अब धमाल 4 तैयार है। बताया जा रहा हैं की फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

pc- bollywoodhungama.com

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.