टीवी, फिल्म और वेब सीरीज में छोटे-छोटे किरदारों से अपने करियर को संवारने की कोशिशों में लगी एक्ट्रेस संचिता उगले अब नहीं रहीं. रविवार 14 जून 2026 को नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में उनका शव पंखे से लटका मिला. घटनास्थल से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद 22 साल की संचिता के चचेरे भाई ने बहन की मौत पर सवाल उठाए हैं और इसे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जोड़ दिया है.
संचिता उगले के चचेरे भाई आकाश सतीश उगले ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “उसने (संचिता उगले) कल (रविवार को) 14 जून 2026 को करीब शाम को 7 बजे सुसाइड किया. कल से हमारा वो प्रोसेस चालू है, पोस्टमार्टम, केस वगैरह और वो पंचनामा वगैरह…मेरे एक भाई हैं, उन्होंने मुझे वो एक इंस्टा आईडी सेंड की, जिसमें मेरी बहन संचिता की प्रोफाइल फोटो लगी है और इंस्टाग्राम आईडी का नाम है- edit_.by_.riyuu.
संचिता का कथित इंस्टा पेज
इंस्टा पोस्ट से भाई ने जोड़ा कनेक्शनआकाश सतीश उगले ने बताया, “इसमें कल एक रील अपलोड हुई थी. उसमें सुशांत सिंह राजपूत के क्लिप्स हैं और उसमें लिखा गया है, “It’s again 14th June (फिर से 14 जून).” इसका मतलब है सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को सुसाइड किया था, राइट? इसने (संचिता ने) भी कल सुसाइड किया, 14 जून 2026 को. और वो उसने (संचिता ने) पोस्ट किया और इसमें कॉन्टेक्स्ट में लिखा है, “It’s again 14th June (फिर से 14 जून).” और कैप्शन में लिखा है, “We miss you, Sushant sir हमें आपकी याद आती है सुशांत सर.” साथ में एक रोने का इमोजी है और एक हार्टब्रेक का इमोजी है.
सुशांत को किया था याद
बहन की आईडी होने का किया दावासंचिता के चचेरे भाई ने कहा, “तो इसका साफ-साफ मतलब है ये मेरी बहन की एक आईडी है, जिसमें मेरी बहन का प्रोफाइल पिक्चर लगा है.” उन्होंने बताया कि इस आईडी पर 2 जून को पहली पोस्ट अपलोड की गई थी, जिसका मतलब ये है कि ये आईडी हाल फिलहाल में बनी है. उन्होंने कहा, “मेरी बहन ने सुसाइड किया, लेकिन अगर वो बहुत डर गई. क्यों? क्योंकि ये जो इंडस्ट्री है ना वो दबा देती है, धमकी देती है. जैसे कि सुशांत सिंह राजपूत को किया, उसको खा लिया अंदर से खोखला कर दिया.”
ये भी पढ़ें:
सुसाइड से कुछ घंटे पहले नाच-गा रही थीं संचिता उगले, आखिरी वीडियो आया सामने
कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने की आत्महत्या, तीन साल पहले ही शुरू हुआ था करियर
इंडस्ट्री पर लगाए गंभीर आरोपआकाश सतीश ने दावा किया, “इसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ रहता है, ये तो अब सबको पता है. लेकिन वो क्या है, अल्टीमेटली पावर गेम चलता है हमारे देश में. और हमारे जैसे मिडिल क्लास फैमिली से जो लड़कियां, लड़के ऊपर जाते हैं, उनको दबा दिया जाता है. इस घटना का संज्ञान भारत में सबको लेना चाहिए. मेरी विनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, मेरे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे जी, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार जी, मेरी आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि आप इस बात का संज्ञान लीजिए. क्योंकि आज इस काले धंधे वाली इंडस्ट्री की वजह से मेरी बहन हमारे बीच नहीं है.”
फैन पेज या संचिता का अकाउंट?संचिता के भाई ने दावा किया है कि सुशांत का पोस्ट जिस इंस्टाग्राम आईडी से शेयर हुआ है, वो उनकी बहन ही चला रही थी. हालांकि उन्होंने प्रोफाइल पिक्चर के आधार पर ऐसा कहा है. आम तौर पर फैंस भी कई बार अपने फेवरेट सेलेब्स के पेज बनाकर उनके वीडियोज़ शेयर करते हैं. इस पेज पर भी 2 जून के बाद से संचिता के कई वीडियो शेयर हुए हैं. हालांकि ये वीडियोज़ संचिता ही शेयर किया करती थीं, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. संचिता के मेन इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें 1.4 लाख लोग फोले करते हैं और जिसपर मौत से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने अपना एक रील शेयर किया था.