पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा एलान, 17 जून को कोटा से गूंजेगी 'छात्रों की गूंज', आर-पार की लड़ाई का शंखनाद!
Navjivan Hindi June 15, 2026 10:43 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से 17 जून को राजस्थान के कोटा में होने वाले ‘स्टूडेंट्स इको’ (छात्रों की गूंज) विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने, परीक्षाएं रद्द होने और भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण सरकार भारत के युवाओं को निराश करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर युवा से मेरी एक बात आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है। हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है। मैं जानता हूं आप थक चुके हैं। गुस्से में हैं। पर याद रखिए जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊंची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूं। 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज।

उन्होंने आगे कगा कि आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूं।

कांग्रेस ने देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ अब सड़क पर संग्राम छेड़ दिया है। नीटऔर यूजीसी-नेटसमेत तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस ने देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली से लेकर मुंबई और जयपुर से लेकर गुवाहाटी तक, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर हैं। विपक्ष का साफ आरोप है कि सरकार शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रही है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.