ALSO READ: US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता
कहानी के हीरो बने एक युवक, जिसने इंस्टाग्राम पर अपना नाम 'करण राजपूत' रख लिया। प्रोफाइल ऐसी बनाई कि देखने वाला यही समझे कि साहब किसी राजघराने के इकलौते वारिस हैं। प्रोफाइल पर आलीशान बंगले, महंगी गाड़ियां, लग्जरी लाइफस्टाइल और रॉयल अंदाज की तस्वीरें सजी थीं। कुल मिलाकर इंस्टाग्राम पर उनकी एंट्री किसी वेब सीरीज के महाराजा से कम नहीं थी।
इसी चमक-दमक से प्रभावित होकर कॉलेज फर्स्ट ईयर की एक छात्रा भी उसके प्यार में पड़ गई। बात आगे बढ़ी और दोनों साथ निकल पड़े। लेकिन कहानी में असली क्लाइमैक्स अभी बाकी था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इंस्टाग्राम के 'राजा साहब' की पूरी रियासत धराशायी हो गई। पता चला कि करोड़ों की संपत्ति और महलों का मालिक बताने वाला युवक असल में घरों में पुट्टी-पुताई का काम करने वाला मजदूर है।
ALSO READ: Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का असली नाम करण धानुक है और वह ग्वालियर का रहने वाला है। उसने फर्जी पहचान बनाकर सोशल मीडिया पर ऐसी कहानी गढ़ी कि लोग उसे सच मान बैठे। छात्रा को लेकर वह मुरैना पहुंच गया था, लेकिन जैतपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। Edited by: Sudhir Sharma