Palghar Minor Rape Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले से दुष्कर्म का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वसई पुलिस ने 17 साल की फुटबॉलर की शिकायत पर एक प्राइवेट फुटबॉल कोच को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कोच ने पीड़िता को फुटबॉल में अच्छा करियर बनवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. इसके बाद वह तीन सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. आरोप है कि जब किशोरी ने उसके मिलना-जुलना बंद कर दिया, तो ब्लैकमेल करने लगा था.
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पालघर जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि वसई इलाके में फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले अभिजीत मेंडल (36) नाम के प्राइवेट कोच ने एक 17 साल की किशोरी को फुटबॉल में अच्छे मौके दिलाने के नाम पर फंसाया था. इसके बाद वह उसके साथ तीन साल का दुष्कर्म करता रहा. आरोप ये भी हैं कि इस दौरान उसने गलत काम करते हुए पीड़िता की वीडियो और फोटो बना लिए थे.
आरोपी कोच गिरफ्तारइन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उस पर दबाव बना रहा था. पीड़िता सालों तक आरोपी कोच का जुल्म सहती रही, लेकिन एक दिन थक हारकर उसने परिवार को कोच की हैवानियत के बारे में बता दिया. इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ मानिकपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत POCSO सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: घायल कोबरा को नहीं दिया बेहोशी का इंजेक्शन… फिर कैसे किया गया सिटी स्कैन? मुंबई में डॉक्टर्स का कमाल
3 साल तक किया दुष्कर्मपीड़िता के मुताबिक, साल 2023 में वह फुटबॉल ट्रेनिंग के लिए आरोपी कोच के ट्रेनिंग सेंटर पर पहुंची थी. आरोपी ने उसे फील्ड में अच्छे मौके दिलाने का वादा किया था, लेकिन असल में उसके दिमाग में कुछ और ही पक रहा था. किशोरी का भरोसा जीतकर उसने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया था. ऐसे उसने लगातार तीन सालों तक किया. आखिर में युवती ने बड़ी ही हिम्मत दिखाते हुए उसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया.